{"_id":"67e07301322843fa690d7ca4","slug":"hockey-lucknow-won-the-title-by-defeating-meerut-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-519079-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी : मेरठ को हराकर लखनऊ ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी : मेरठ को हराकर लखनऊ ने जीता खिताब
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को ओपन स्टेट आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले गए। फाइनल मैच में लखनऊ की टीम ने मेरठ को 3-0 से हराकर खिताब जीत लिया।
रविवार को पहला सेमीफाइनल लखनऊ और भदोही के बीच हुआ। इसमें लखनऊ में शानदार प्रदर्शन कर सात गोल किए, जबकि भदोही मंडल को एक भी गोल करने का मौका नहीं मिला। फर्स्ट हाफ तक टीम ने चार गोल किए तथा फर्स्ट हाफ के बाद टीम की ओर से दो और गोल कर 7-0 से जीत दर्ज की। मैच में 13वें और 21वें मिनट में प्रतिमा की ओर से दो गोल किए गए। 25वें मिनट में कैप्टन शशि ने, 27वें मिनट में प्रियंका ने एक एक गोल किए। 35वें और 55 मिनट में श्रद्धा ने दो गोल और 58वें मिनट में प्रियंका ने एक और गोल किया।
दूसरा सेमीफाइनल झांसी और मेरठ के बीच खेला गया। इस मैच में मेरठ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए और झांसी की टीम एक गोल कर सकी। झांसी की ओर से 7वें मिनट में वैष्णवी ने एक गोल किया। जबकि, मेरठ की ओर से 21वें और 55वें मिनट में तुलसी और कप्तान काजल की ओर से एक-एक गोल किया।
विज्ञापन
फाइनल में लखनऊ की टीम ने आक्रामक खेल खेलकर तीन गोल दागे। जबकि, शानदार डिफेंस करते हुए मेरठ मंडल को एक भी गोल करने का मौका नहीं दिया। लखनऊ की टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की। लखनऊ मंडल की ओर से फर्स्ट हाफ तक एक के बाद एक कर तीन गोल दागे। इसमें 10वें, 18वें और 29वें मिनट में गोल हुए। प्रियंका, आसमीन खान और श्रद्धा ने एक-एक गोल किया।
मैच में निर्णायक, अंपायर परमजीत सिंह, रूपेंद्र कुमार, अमित कुमार, तजमुल जैदी, सुशील महर्षि, शैलेश यादव, दीपक कुमार, सुनीता तिवारी व सुषमा कुमारी व सुनील कुमार रहे। मुख्य अतिथि विधायक रश्मि आर्या ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सुनीता तिवारी, राजेश सोनकर, नेहा कुशवाहा, परमजीत सिंह, सुनील कुमार, इब्राहिम खान सहित अन्य मौजूद रहे। मैच का संचालन प्रतियोगिता प्रभारी राजेश कुमार सोनकर ने किया व आभार प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने जताया।