फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hockey competition organized by Amar Ujala and Sports Department

Jhansi: गोरखपुर, आजमगढ़, मेरठ और सहारनपुर की टीमों ने जीते मुकाबले, खेल निदेशालय और अमर उजाला का आयोजन

Sun, 11 Dec 2022 07:08 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 11 Dec 2022 07:08 PM IST
सार

राज्य स्तरीय सीनियर महिला प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता में रविवार को आठ मुकाबले हुए। एकतरफा मुकाबले में गोरखपुर, आजमगढ़, मेरठ और सहारनपुर की टीमों ने अपनी प्रतिद्वंदी टीमों को पराजित किया।

विज्ञापन
Hockey competition organized by Amar Ujala and Sports Department
हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला और खेल विभाग की ओर से मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर महिला प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता में रविवार को आठ मुकाबले हुए। एकतरफा मुकाबले में गोरखपुर, आजमगढ़, मेरठ और सहारनपुर की टीमों ने अपनी प्रतिद्वंदी टीमों को पराजित किया। वहीं, प्रयागराज और बस्ती की टीमें बराबरी पर रहीं। जबकि आगरा की टीम को वॉकओवर दिया गया।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में पहला मुकाबला गोरखपुर और अयोध्या मंडल की टीमों के बीच हुआ। एकतरफा मुकाबले में गोरखपुर की टीम 7-0 से विजयी रही। गोरखपुर की ओर से सुनीता कुमारी, वंदना पटेल एवं पुष्पांजलि ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल किए। दूसरा मुकाबला आजमगढ़ और अलीगढ़ के बीच हुआ। जिसमें आजमगढ़ की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला मेरठ और वाराणसी मंडल के मध्य खेला गया। मेरठ की टीम ने एकतरफा मुकाबले में 4-0 से जीत हासिल की।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में चौथा मैच सहारनपुर व मिर्जापुर टीमों के बीच खेला गया। जिसमें सहारनपुर की टीम 3-0 से जीती। विजेता टीम की ओर से आरती, वैशाली और सना ने एक-एक गोल किए। पांचवां मुकाबला देवीपाटन और आगरा की टीम के बीच तय था। लेकिन देवीपाटन की टीम की मौजूदगी नहीं होने के कारण आगरा की टीम को वॉकओवर दिया गया। छठवां मैच प्रयागराज एवं बस्ती मंडल की टीमों के बीच हुआ। जिसमें एक-एक गोल के साथ दोनों ही मंडल की टीमें बराबर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर और कानपुर के बीच खेले गए सातवें मुकाबले में सहारनपुर की टीम 3-0 से विजयी रहीं। सहारनपुर की ओर से तीनों गोल खिलाड़ी सना ने किए। प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला आजमगढ़ एवं गोरखपुर मंडल की टीमों के मध्य खेला गया। एकतरफा मुकाबले में आजमगढ़ की टीम 6-0 से विजयी रहीं। विजेता टीम की ओर सो पूर्णिमा यादव, सुनीता कुमारी व पुष्पांजलि ने दो-दो गोल किए।

प्रतियोगिता में जिला न्यायाधीश जफीर अहमद मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, उप क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर, सुनील कुमार, संजय गौतम, बृजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

यह रहे निर्णायक
सुनीता तिवारी, संतोष सिंह, तजम्मुल एच जैदी, रश्मि सिंह, रूपेंद्र सिंह, जावेद खान, सैयद अली, मधु

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed