फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hoardings put up wherever they want, no one is going to see and say

जहां चाहा वहीं लगा दिया होर्डिंग कोई देखने और कहने वाला नहीं

Fri, 24 Sep 2021 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Hoardings put up wherever they want, no one is going to see and say
झांसी। महानगर में लगे होर्डिंगों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इन्हें लगाने के लिए सरकार द्वारा तय किए गए सारे नियम और कानून ताक पर रख दिए गए हैं। बड़े विज्ञापन प्रदर्शित करने के लिए लगाई जाने वाली गैंट्री से दिशासूचक गायब हैं, तो डिवाइडरों पर लगने वाली स्टैंडी गिरने से लोग हादसों के शिकार हो रहे हैं। महानगर में होर्डिंग लगाने के नाम पर विज्ञापन एजेंसियों की मनमानी पर रोक लगाने में निगम प्रशासन नाकाम है। उसे बस अपनी कमाई से मतलब है।
विज्ञापन

महानगर में विज्ञापन कर से नगर निगम को हर साल करीब 50 लाख रुपये की आय होती है। महानगर में होर्डिंग लगाने के लिए निगम ने स्थान भी तय किए हुए हैं। मगर निगम न तो इन स्थानों की निगरानी कर पाता है और न ही विज्ञापन एजेंसियों पर शिकंजा कस पा रहा है। महानगर में बड़े विज्ञापन के लिए लगाई जाने वाली गैंट्री को करीब 22 स्थानों पर लगाने की अनुमति है। इसका ठेका लेने वाली विज्ञापन एजेंसियों ने पहले तो करीब 40 जगहों पर गैंट्री लगा रखी हैं। इसके साथ ही इन पर आगे जाने वाले रास्तों की दिशा की जानकारी देने के बोर्ड नहीं हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा आए दिन महानगर में बल्लियों पर लगे होर्डिंग और डिवाइडर पर लगने वाली स्टैंडी लोगों के लिए हादसे का सबब बन रही है। दो दिन पहले आंधी चलने पर मेडिकल कॉलेज के पास होर्डिंग गिरने से एक ठेल संचालक का नुकसान हो गया। इसके अलावा स्टैंडी से भी आए दिन हादसे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
लोग कहते हैं
होर्डिंग और स्टैंडी से आए दिन हादसे होते हैं। कई बार तो आगे की सड़क नजर नहीं आती है। बल्लियों पर लगने वाली होर्डिंग ज्यादा खतरनाक हैं।- अजय चड्ढा सीपरी
--------------
गैंट्री पर दिशासूचक लगाने का नियम है, लेकिन महानगर में कहीं भी ऐसा नहीं हो रहा है। होर्डिंग भी जहां-तहां लगा दिए जाते हैं। - कृष्णा राय, टंडन रोड
------------
शहर में बड़े-बड़े चौराहे हैं। इनकी अलग ही सुंदरता है, लेकिन होर्डिंग ने सुंदरता को बिगाड़ रखा है। निगम को बस आय से मतलब है। - जितेंद्र, नगरा
------------
तेज हवाएं चलने पर अक्सर होर्डिंग गिर जाते हैं। इससे कई बार लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं। निगम को कार्रवाई करनी चाहिए।- अप्पू, इलाइट
--------------
होर्डिंग सबसे ज्यादा नेताओं के लगते हैं। कई बार तो आंधी में होर्डिंग फट जाने से भी लोगों को दिक्कत होती है। अवैध होर्डिंग हटवाए जाएं। - चंदन, पुलिया नंबर नौ

महानगर में अवैध रूप से लगे सभी होर्डिंग उतरवाए जा रहे हैं। जहां पर दिशासूचक नहीं हैं, वहां पर लगवाए जाएंगे। विज्ञापन एजेंसियों को इसके लिए निर्देश दिए जाएंगे।
शादाब असलम, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed