{"_id":"640f63de5be4da9f2c0d1f34","slug":"hiv-test-of-pregnant-women-due-to-vaccination-jhansi-topped-in-the-state-jhansi-news-jhs2406150153-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गर्भवती महिलाओं की एचआईवी जांच, टीकाकरण की बदौलत झांसी प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गर्भवती महिलाओं की एचआईवी जांच, टीकाकरण की बदौलत झांसी प्रदेश में अव्वल
विज्ञापन
झांसी। उत्तर प्रदेश हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में झांसी ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर लिया है। जबकि, मंडल के ललितपुर जिले का 55वां और जालौन का 56वां स्थान आया है। इन्हीं दोनों जनपदों की वजह से मंडल स्तर पर झांसी की रैंकिंग सातवीं रह गई है।
यूपी हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग एक ऐसी व्यवस्था है, जिसके द्वारा प्रदेश में चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की हेल्थ मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) पर दर्ज सूचनाओं के आधार पर 13 मानकों पर तुलना करके रिपोर्ट तैयार की जाती है। एनएचएम के मंडलीय परियोजना प्रबंधक आनंद चौबे ने बताया कि झांसी ने जनवरी तक के दर्ज आंकड़ों में गर्भवती की एचआईवी जांच, टीकाकरण व टीबी नोटिफिकेशन में शत-प्रतिशत अंक व अन्य मानकों में बेहतर प्रदर्शन किया है।
झांसी ने प्रदेश में स्वास्थ्य कार्यक्रम में बेहतर काम करके ये उपलब्धि हासिल की है। जालौन, ललितपुर को रैंकिंग में सुधार के लिए प्रयास करना चाहिए। - डॉ. आदर्श सिंह, आयुक्त।
विज्ञापन
एचएमआईएस डाटा का विश्लेषण कराते हुए हर महीने सुधारात्मक कार्रवाई कराई जाती है। इससे जिला स्वास्थ्य समिति की गतिविधियों में सुधार हुआ है। - रविंद्र कुमार, जिलाधिकारी।