फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Historyheater murdered in Lalitpur of uttar pradesh

यूपी: हिस्ट्रीशीटर की सिर कुचलकर हत्या, सुबह पड़ोसियों ने कमरे में खून से लथपथ शव देखा

Mon, 01 Feb 2021 11:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 01 Feb 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Historyheater murdered in Lalitpur of uttar pradesh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ललितपुर के मोहल्ला चौबयाना में एक हिस्ट्रीशीटर की उसके ही घर में देर रात को पत्थरों और धारदार हथियार से सिर और चेहरा कुचलकर हत्या कर दी गई। सुबह उसका शव कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला। 
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को छानबीन में शव के पास शराब की बोतल, कांच के तीन गिलास और नमकीन का फटा पैकेट भी मिला है। चौबयाना नंबर एक स्कूल के पीछे सदर विधायक के घर के पास रहने वाला कोमल सिंह उर्फ कंचू राजा (50) पुत्र कल्यान सिंह रविवार की रात को करीब साढ़े नौ बजे तक मोहल्ले में देखा गया। 
विज्ञापन


आसपास के लोगों से बातचीत भी की। इसके बाद वह अपने घर में सोने चला गया। सोमवार की सुबह करीब सात बजे जब पड़ोस के लोग उनके मकान के सामने से निकले तो देखा कि उसके घर के दरवाजे खुले हैं और वह खून से लथपथ पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्लेवालों ने पास में ही रहने वाले उनके भाइयों को सूचना दी। भाई-भतीजों ने कमरे में जाकर देखा तो कोमल सिंह उर्फ कंचू राजा मरा पड़ा था। परिजनों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद सीओ सिटी केशवनाथ, अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला, एसएसआई बीएस पटेल मौके पर पहुंच गए। 

जांच पड़ताल में पाया गया कि कंचू राजा के चेहरे और सिर पर पत्थरों और धारदार हथियारों से वार किए गए थे। उसका सिर व चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ था जिससे पूरा चेहरा खून से सना हुआ था। वहीं फॉरेंसिक टीम फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। 

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक के छोटे भाई टिल्लू ने बताया कि कंचू राजा की करीब बीस वर्ष की उम्र में शादी हुई थी, लेकिन कुछ ही समय बाद उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी, उसके कोई संतान नहीं है। 

मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक के भतीजे बुद्ध सिंह पुत्र भगवान सिंह परमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। 

 डिब्बा और बाल्टी जमीन पर गिरे थे
हत्या से पहले कंचू राजा ने अपने बचाव के लिए हत्यारों के साथ संघर्ष भी होगा, पुलिस को शव के पास जमीन पर प्लास्टिक का डिब्बा और बाल्टी गिरी पड़ी मिली है। टेबल पर रखा कुछ सामान भी बिखरा पड़ा पाया गया। सारा सामान पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। 

दो हत्याओं, लूट, गुंडा एक्ट, एनडीपीएस के मुकदमे दर्ज हैं

कोमल उर्फ कंचू राजा (मृतक) का गंभीर आपराधिक इतिहास रहा है और वह हिस्ट्रीशीटर घोषित है। उस पर 31 जुलाई 1991 में चंदर पुत्र भुट्टे काछी और 27 अगस्त 1995 में जयराम पुत्र श्यामसुंदर निरंजन की हत्या का मुकदमा दर्ज है। वर्ष 1996 में चोरों का गैंग बनाने के मामले में धारा 401, वर्ष 1996 में ही एनडीपीएस एक्ट, गुंडा एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा उस पर धारा 304, 389 के तहत व लूट का मुकदमा भी दर्ज है। 

रविवार को सुबह चौबयाना मोहल्ले में कोमल सिंह उर्फ कंचू राजा का शव खून से लथपथ उसके ही कमरे में पड़ा मिला है। पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। एसओजी व फॉरेंसिक टीमों ने मौके पर जांच की है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed