फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   History sheeter land dealer named in fraud case

Jhansi News: हिस्ट्रीशीटर जमीन कारोबारी धोखाधड़ी के आरोप में नामजद

Sun, 30 Mar 2025 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
History sheeter land dealer named in fraud case

विज्ञापन


झांसी। हिस्ट्रीशीटर जमीन कारोबारी नत्थू कुशवाहा के खिलाफ धोखाधड़ी करके प्लॉट हड़पने के आरोप में कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। भुक्तभोगी ने पुलिस पर भी फर्जी आईजीआरएस रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाया।

कोतवाली के गंदीगर का टपरा निवासी शालिनी पांडेय पत्नी दिलीप पांडेय अध्यापिका हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि करीब दस साल पहले नत्थू कुशवाहा से उनाव गेट के पास जमीन खरीदी थी। आरोपी ने 3 अप्रैल 2014 को रजिस्ट्री कर दी, लेकिन जमीन पर कब्जा नहीं दिया। उनके बाउंड्रीवाल बनाने की कोशिश करने पर नत्थू ने रोक दिया। वह प्लाट पर कब्जा देने से इन्कार कर दिया। उन लोगों ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि उनाव गेट चौकी प्रभारी ने गलत जांच रिपोर्ट लगाकर मामले को निस्तारित कर दिया। शालिनी ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने नत्थू कुशवाहा समेत उसके मामा बालकिशन कुशवाहा निवासी पंचवटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed