फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   History-sheeter Gulshan Yadav flourished due to political relations and friendship of officers

सियासी ताल्लुकात और अफसरों की दोस्ती से गुलजार हुआ हिस्ट्रीशीटर गुलशन यादव

Wed, 25 May 2022 09:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
History-sheeter Gulshan Yadav flourished due to political relations and friendship of officers
झांसी। सियासी रसूख के बल पर गुलशन यादव ने आहिस्ता आहिस्ता अपना एक बड़ा साम्राज्य बना लिया। 2012 में उसने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि नगर निगम के एक जरा से प्लाट पर कब्जा करने के बाद पूरे इलाके पर ही काबिज होता चला गया। यह अफसरों की जानकारी में भी था लेकिन किसी ने हाथ डालने की हिम्मत नहीं की। नगर निगम की जमीन पर ही 90 भैंसों की डेयरी खोल ली। बगल में शानदार कोठी बना ली लेकिन अधिकारी खामोश ही रहे।
विज्ञापन

गुलशन यादव ने 2012 में सपा के टिकट पर पार्षद बनकर सियासत में एंट्री की थी। 2014 में नगर निगम में उपसभापति बन गया। उस वक्त गुलशन ने सियासी लोगों से अपने अच्छे रिश्ते बना लिए। हालात ऐसे हो गए थे कि उसके घर पर बड़े बड़े नेताओं का आना जाना शुरू हो गया। बस इसी का फायदा उठाते हुए वह जमीनों पर कब्जे करता चला गया। ऐसा नहीं है कि अफसरों को इसकी जानकारी न हो लेकिन वह हाथ बांधे रहे। कहा तो यहां तक जाता है कि उस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से भी अच्छे रिश्ते हो गए थे गुलशन यादव के। अब जब 7 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी में आए तब उनके सामने यह प्रकरण गूंजा। इस पर मुख्यमंत्री ने अफसरों को फटकार लगाते हुए तत्काल कब्जाई गई भूमि को खाली कराने का आदेश जारी किया। लिहाजा अब नगर निगम ने एक हजार वर्ग फुट में किए गए कब्जे को मुक्त कराया।
विज्ञापन

दस साल में 15 नोटिस दिए निगम ने
झांसी। अगर नगर निगम के अफसरों की मानें तो वह लगातार नोटिस भेज रहे थे मगर वह नजरअंदाज करता रहा। 15 नोटिस जारी किए गए। लेकिन यहां सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब नोटिस का जवाब नहीं मिल रहा था तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की क्यों नहीं गई। इन सवालों का जवाब किसी अधिकारी के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed