{"_id":"684dd41b5dda52ce7c0a1869","slug":"history-sheet-of-the-sixth-miscreants-should-be-opened-dig-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-576961-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"छटे बदमाशों की खोली जाए हिस्ट्रीशीट : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छटे बदमाशों की खोली जाए हिस्ट्रीशीट : डीआईजी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। डीआईजी केशव चौधरी ने शातिर एवं छटे बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुंडा, गैंगस्टर एक्ट समेत उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश दिए। शनिवार को डीआईजी ने कोतवाली एवं रक्सा थाने में समाधान दिवस में हिस्सा लिया। उन्होंने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। महिला संबंधी अपराधों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, पत्रावलियां, रजिस्टर के रखरखाव का हाल देखा। थाना प्रभारी को शिकायतों के निस्तारण के बाद उनका फीडबैक लेने का निर्देश दिया। छह माह से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उसे जल्द निस्तारित करने को कहा। वांछितों की गिरफ्तारी के साथ वारंट तामील कराने में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीआईजी ने सक्रिय गैंग का पंजीकरण करने के साथ हत्या, लूट, डकैती, सामूहिक दुष्कर्म, गौ तस्करी, वाहन चोरी, मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई करने को कहा। इनकी संपत्ति जब्तीकरण अभियान भी आरंभ करने के निर्देश दिए।