फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hindu organizations caught the minor with a youth from another community

Jhansi News: हिंदूवादी संगठनों ने नाबालिग को दूसरे समुदाय के युवक के साथ पकड़ा

Tue, 23 Jul 2024 03:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Hindu organizations caught the minor with a youth from another community
ललितपुर। सोमवार सुबह मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली नाबालिग को हिंदूवादी संगठनों ने समुदाय विशेष के युवक के साथ एक ब्यूटी पार्लर से पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। इस बीच नाबालिग की छोटी बहन के मोबाइल पर एक लड़की ने पूरे मामले की जानकारी दी। फिर नाबालिग के पिता थाने पहुंचे।
विज्ञापन

यहां उन्होंने पुलिस को शिकायती पत्र देकर युवक पर बेटी के शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। पिता का कहना है कि युवक के साथ दो युवतियां भी मिली हुई हैं। ये तीनों उनकी बेटी का धर्म परिवर्तन कराके युवक के साथ शादी कराना चाहते हैं। पिता ने बताया कि उनकी बेटी अपने साथ कक्षा 10 व 12वीं की मार्कशीट और आधार कार्ड भी ले गई थी। उन्होंने मामले में ब्यूटी पार्लर के संचालक पर भी संलिप्त होने का आरोप लगाया। वहीं, हिंदूवादी संगठन राष्ट्रीय बजरंग दल और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें इस बारे में सूचना मिली थी।
विज्ञापन


सीओ सदर से मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कराया किया जाएगा। - मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed