फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hill broke helipad built encroached

पहाड़ी पर अवैध कब्जा कर बनाया गया हेलीपैड तोड़ा

Thu, 22 Sep 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 22 Sep 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Hill broke helipad built encroached
avara helipad , jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
झांसी। पंचवटी कालोनी स्थित अंजनी माता मंदिर की पहाड़ी पर कब्जा कर बनाए गए हेलीपैड को नगर निगम की टीम ने जाकर ध्वस्त कर दिया। कब्जे से मुक्त 4.857 हेक्टेयर जमीन को सुरक्षित करने के लिए नगर निगम अब वहां अपना बोर्ड लगा रहा है।
विज्ञापन


मंडलायुक्त के राममोहन राव को शिकायत मिली थी कि पंचवटी कालोनी स्थित अंजनी माता मंदिर की पहाड़ी पर बिना अनुमति के हेलीपैड और स्वीमिंग पूल बना लिया गया है। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने इसकी जांच के लिए अपर आयुक्त (प्रशासन) राजेश त्यागी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई थी। जांच में हकीकत सामने आ गई। जांच में पता लगा कि पहाड़ी पर अवैध कब्जा कर वहां हेलीपैड और स्वीमिंग पूल बना लिया गया। साथ ही आसपास भी कब्जा कर लिया गया। जांच रिपोर्ट में यह भी लिखा गया है कि वहां मछलियों के आकार से पता लगता है कि कब्जा अरसे से है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मंडलायुक्त ने हैलीपैड ध्वस्त करने के आदेश दिए। एक हफ्ते पहले नगर निगम की टीम कब्जा हटाने गई थी लेकिन पुलिस बल नहीं मिलने के कारण बात नहीं बनी।
विज्ञापन


बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट आर.के. श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, संपत्ति अधिकारी केशव प्रसाद, अतिक्रमण हटाओ प्रभारी डा. पुष्पराज गौतम, अधिशासी अभियंता ए. के . शर्मा, आर पी सिंह, के पी सिंह पुलिस बल के साथ पहाड़ी पर पहुंचे और कब्जे तोड़ डाले। हेलीपैड के अलावा वहां बना कमरा भी ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही सीमांकन का काम भी शुरू कर दिया गया और इसके बाद वहां नगर निगम अपना बोर्ड लगवाएगा ताकि दोबारा कोई कब्जा नहीं कर सके। गौरतलब है कि मौजा झांसी खास में आराजी 1533 का मिला-जुला नंबर है। इसमें कुछ हिस्सा नगर निगम और कुछ हिस्सा कास्तकारों का है। तय ही नहीं हो पा रहा है कि इसमें कौन हिस्सा नगर निगम और कौन कास्तकारों का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



चकमा देने की कोशिश
नगर निगम की टीम पहाड़ी का नजारा देख कर दंग रह गई। हेलीपैड के आसपास गोबर के कंडे पाथे गए थे ताकि किसी को हेलीपैड नजर नहीं आए। 

तालाब में मछली होने के कारण छोड़ा
पहाड़ी पर बने स्वीमिंग पूल को इस कारण छोड़ दिया गया कि उसमें बड़ी संख्या में मछलियां हैं लेकिन उसे कब्जे में ले लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed