फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Highways will be fragrant with flowers, the journey will be pleasant seeing the flower garden

Jhansi News: फूलों से महकेंगे हाईवे, फुलवारी देख सुहाना कटेगा सफर

Thu, 29 May 2025 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Highways will be fragrant with flowers, the journey will be pleasant seeing the flower garden

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। हाईवे पर डिवाइडर अभी वीरान पड़े हैं, लेकिन जल्द ही सभी डिवाइडरों पर मनमोहक व सुगंधित फूल की झलक देखने को मिलेगी। इसके लिए प्रत्येक हाईवे पर फुलवारी बनाने का निर्णय जिला प्रशासन ने लिया है। इनकी खुशबू से जहां हाईवे महक उठेंगे। इसके साथ ही सफर भी सुहाना कटेगा। वहीं, सेहत को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक सीएचसी व पीएचसी में सहजन के पौधे रोपने का निर्देश प्रभारी जिलाधिकारी जुनैद अहमद ने विकास भवन सभागार में आयोजित जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में दिए। उन्होंने बताया कि जनपद में 93 लाख से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य है।

बैठक मेंं प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि पौधरोपण अभियान को जन आंदोलन के रूप में मनाया जाएगा। ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि पूर्व में किए गए पौधरोपण का सत्यापन कराते हुए मृतक पौधों के स्थान पर नए पौधे लगाना सुनिश्चित करें, ताकि दिए गए लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित की जा सके। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी जेबी शेंडे ने बताया कि वन विभाग को जनपद में 4800000 पौधा रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा भूमि चिह्नित करते हुए गड्ढा खदान का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे योगेंद्र कुमार, एआरटीओ एसके अग्रवाल, अधिशासी अभियंता जल निगम रणविजय सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय मुकेश पाल, एसीएमओ डॉ. महेंद्र के साथ-साथ अधिशासी अधिकारी एवं उद्यान विभाग, नगर विकास,विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन




इन विभागों को भी मिला लक्ष्य



प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग को जनपद में 2456000 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में कृषि विभाग को 488000, उद्यान विभाग को 304000, पंचायतीराज विभाग को 250000, राजस्व विभाग को 2456000 एवं नगर निगम को 202000 पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ विभागों की प्रगति शून्य लगाई फटकार

प्रभारी जिलाधिकारी ने आवास विकास, जल शक्ति विभाग, नगर विकास विभाग, राजस्व विभाग, रेलवे और परिवहन विभाग सहित आठ विभागों के पौधरोपण की कार्ययोजना बनाने में रुचि न लेने पर कड़ी फटकार लगाई। दो दिन में कार्य योजना अतिशीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इन सभी विभागों की कार्य प्रगति अब तक शून्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed