फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   High speed crane crushes elderly woman angry people jammed due to lack of divider

झांसी: तेज रफ्तार क्रेन ने बुजुर्ग महिला को कुचला, डिवाइडर न होने से नाराज लोगों ने लगाया जाम

Sat, 11 Dec 2021 05:24 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 11 Dec 2021 05:24 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कलावती अकेले राशन लेने के लिए घर से निकली थी। जैसे ही उसने सड़क पार करना चाहा कानपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार क्रेन की चपेट में आ गई। 

विज्ञापन
High speed crane crushes elderly woman angry people jammed due to lack of divider
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

झांसी के बूढ़ा इलाके में एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार क्रेन ने कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। वहां करीब आधे घंटे तक जमा लगा रहा। सदर विधायक रवि शर्मा समेत अन्य अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद लोग किसी तरह जाम खत्म करने पर राजी हुए।

विज्ञापन


थाना सीपरी बाजार के भोजला के बूढ़ा निवासी कलावती (65) के पति शिवचरण पाल की कई वर्ष पहले मौत हो गई। घर में पुत्र कमलेश (35), अमरदीप (24) एवं विजय (22) रहते हैं। पुलिस का कहना है कि शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कलावती अकेले राशन लेने के लिए घर से निकली थी। जैसे ही उसने सड़क पार करना चाहा कानपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार क्रेन की चपेट में आ गई। 
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला काफी दूर तक क्रेन में फंसकर घिसटती चली गई। मौके पर उसने दम तोड़ दिया। हादसा देखकर वहां बड़ी संख्या में आसपास के लोग जुट गए। उन लोगों ने क्रेन चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया। उसकी पिटाई भी की। नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों का कहना था कि डिवाइडर न होने से यहां अक्सर हादसे होते हैं। डिवाइडर बनवाने के साथ ही मुआवजे की भी मांग की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन के लोग पहुंच गए। विधायक रवि शर्मा को भी घटना की सूचना मिली। थोड़ी देर में विधायक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों से बात करके समझाया-बुझाया। एसडीएम ने भी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। करीब आधे घंटे के जाम के बाद रास्ता खोला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर के मुताबिक क्रेन चालक रवींद्र कुशवाहा निवासी मऊरानीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। लिखा-पढ़ी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed