{"_id":"64d90e54c7699bcab70a41b6","slug":"high-speed-bike-hit-an-elderly-farmer-death-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-153097-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग किसान को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग किसान को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
- दुर्गापुर गांव के पास हुआ हादसा, मोटर साइकिल सवार फरार
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रेमनगर के दुर्गापुर गांव निवासी बुजुर्ग किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह खेत से चारा लेकर पैदल घर लौट रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक ने उसको टक्कर मार दी। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। दुर्गापुर गांव निवासी नंदराम राजपूत (65) पुत्र हीरे गांव में खेती-किसानी करता था। शनिवार शाम नंदराम खेत पर गया था। शाम करीब छह बजे वह चारा लेकर पैदल घर लौट रहा था। गांव से कुछ दूर पहले ही उसे झांसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नंदराम बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। रविवार को नंदराम ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक पर तीन युवक सवार थे। घटना के बाद बाइक सवार युवक फरार हो गए।