{"_id":"64febcad39ddb582d7074649","slug":"high-school-student-killed-in-jhansi-family-members-saying-it-was-suicide-one-report-changed-whole-story-2023-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: हाईस्कूल की छात्रा की गला दबाकर हत्या, परिजन बता रहे खुदकुशी, इस एक रिपोर्ट ने पलट दी पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हाईस्कूल की छात्रा की गला दबाकर हत्या, परिजन बता रहे खुदकुशी, इस एक रिपोर्ट ने पलट दी पूरी कहानी
Mon, 11 Sep 2023 12:37 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:37 PM IST
सार
झांसी के प्रेमनगर हाईस्कूल की छात्रा की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घर वाले खुदकुशी बता रहे हैं। छात्रा की मौत का राज उलझ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सच्चाई उजागर हुई। पिता को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी के प्रेमनगर के राजीव नगर इलाके में हाईस्कूल की एक छात्रा की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर के अंदर कमरे के भीतर पड़ा हुआ था। परिजनों का कहना था कि वह लोग बाहर गए हुए थे। लौटकर आने पर छात्रा अचेत हाल में जमीन पर पड़ी थी। पंखे पर चुनरी लटकी हुई थी।
उन लोगों ने आत्महत्या की आशंका जताई लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मारने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए पिता को हिरासत में ले लिया। पुलिस को पिता पर ही हत्या करने का शक है।
राजीव नगर निवासी विनोद अहिरवार सिलाई का काम करते हैं। उनकी इकलौती बेटी दीक्षा (15) निर्मला कॉन्वेंट स्कूल में 10वीं की छात्रा थी। विनोद ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम 6 बजे दीक्षा को अकेला छोड़कर वह लोग बाहर गए थे। पत्नी रेलवे स्टेशन पर ठेकेदार के यहां खाना बनाने गई थी।
विज्ञापन
रात करीब आठ बजे जब वह लौटकर आए तब दीक्षा बेसुध हाल में जमीन पर पड़ी थी। उसे लेकर वह लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने परिजनों की पूरी कहानी ही पलट दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मारने की बात सामने आ गई। इसके बाद प्रेमनगर पुलिस ने पूछताछ के लिए छात्रा के परिजनों को भी उठा लिया। पिता से भी पूछताछ करने में पुलिस जुटी है।
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मारने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सबसे पहला शक पिता समेत उसके परिजनों पर है। उनसे भी पूछताछ की जा रही है।
टीवी पर गाना सुनते छोड़कर गए थे परिजन
दीक्षा भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उससे छोटा भाई विवेक (15) आठवीं में है जबकि बड़ा भाई सनी एक दुकान पर काम करता है। सनी के मुताबिक विवेक शाम करीब छह बजे ट्यूशन पढ़ने चला गया। जब वह लोग बाहर गए तब दीक्षा टीवी में गाने सुन रही थी। करीब दो घंटे बाद पिता के लौटने पर दीक्षा अचेत हाल में फर्श पर पड़ी थी। परिजनों के मुताबिक दीक्षा पढ़ने में होशियार थी।

शनिवार को स्कूल में टीचर-पेरेंट्स मीटिंग थी। बारिश होने की वजह से कोई भी स्कूल नहीं जा सका। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे दीक्षा ट्यूशन पढ़कर घर लौट आई थी। उसके बाद से वह टीवी देख रही थी।
युवक के पीछा करने पर थाने में हुई थी पंचायत
पिता विनोद के मुताबिक करीब आठ माह पहले पड़ोस में रहने वाला एक युवक बेटी को परेशान करता था। स्कूल-ट्यूशन आते-जाते पीछा करता था। इसकी शिकायत मिलने पर उसने प्रेमनगर थाने में शिकायत दी थी लेकिन, लड़के ने माफी मांग ली थी। इसके बाद दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था।