{"_id":"5fbd5fe28ebc3e9bd85a14d8","slug":"high-passion-complete-thief-bike-jhansi-news-jhs1818569155","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगे शौक पूरे करने के लिए चुराते थे बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगे शौक पूरे करने के लिए चुराते थे बाइक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए बाइक चुराने वाले दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने इनके पास से छह बाइक बरामद की। पूछताछ में युवकों ने बताया कि कई बाइक वह ऊंची कीमत पर दूसरी जगहों पर बेच चुके।
पत्रकार वार्ता में पुलिस ने बताया कि मंगलवार को थाना नवाबाद इलाके के भारत गैस गोदाम के पास चेकिंग के दौरान दो युवक पकड़े गए। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम प्रह्लाद परिहार (21) निवासी खैलार एवं रोहित यादव (20) वर्ष निवासी चिरगांव बताया। रोहित के घर में दुध का कारोबार होता है। जबकि प्रह्लाद के पिता खेती-किसानी करते हैं। दोनों युवकों को घूमने के साथ ही नशे का भी शौक लग गया। लेकिन घर से उनको पैसे नहीं मिलते थे। नशा समेत दूसरे शौक पूरा करने के लिए दोनों ने मिलकर बाइक चुराना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों ने मास्टर चाभी बनवा रखी थी। पूछताछ में बताया कि चोरी करते समय में वह ऐसी गाड़ी चुराते थे, जिसकी आसानी से बिक्री हो जाए। कई गाड़ियों को उन्होंने आसपास के जिलों मेें बेच देने की बात भी कबूली। दोनों बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने गैस गोदाम के रास्ते में छिपाकर रखी छह बाइक भी बरामद की। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी परमेंद्र सिंह, शिवकुमार समेत अन्य शामिल थे।