फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   High demand for coarse grains, shopkeepers earning huge profits

Jhansi News: मोटे अनाज की मोटी मांग, मोटा मुनाफा कमा रहे दुकानदार

Wed, 29 Jan 2025 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
High demand for coarse grains, shopkeepers earning huge profits

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



कोछाभांवर। भोजन में मोटे अनाज का उपयोग इन दिनों बेहद पसंद किया जा रहा है। मक्का, बाजारा, ज्वार के आटा की मांग लोगों में तेजी से बढ़ी हुई है। मोटा अनाज के विक्रेताओं के अनुसार सर्दियों में मक्का, बाजरा की खपत ज्यादा रहती है। हालांकि मांग बढ़ने के साथ ही इनके दाम भी थोड़े बढ़े हुए हैं।



मोटा अनाज को सेहत की दृष्टि से लाभदायक माना जाता है। पिछले दो-तीन साल में इनकी मांग आम लोगों की भोजन की थाली में खूब होने लगी है। न सिर्फ घरों बल्कि शादी कार्यक्रमों में भी इनसे कई लजीज व्यंजन बनाए जाने लगे हैं। महानगर एवं ग्रामीण इलाकों के बाजारों में भी मक्का, बाजरा, ज्वार की बिक्री ने काफी जोर पकड़ा है। ऐसे में छह माह पहले तक 25-30 रुपये किलो बिकने वाला मक्का का आटा अब 35 से 45 रुपये तक बिक रहा है। जबकि बाजरा 30 से 35 एवं जवार का आटा 35 से 40 रुपये मिल रहा है।
विज्ञापन


विक्रेता अमित साहू ने बताया कि मोटा अनाज की मांग सर्दियों के साथ ही अब 12 महीने बनी रहती है। इधर विक्रेता शीलू मिश्रा के अनुसार मकर संक्रांति एवं अन्य सामान्य दिनों में मोटा अनाज की बिक्री अच्छी रही। साथ ही चना एवं गुड की भी खूब मांग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed