फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   High alert before Friday prayers, drone surveillance in sensitive areas

जुमे की नमाज से पहले हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी

Fri, 17 Jun 2022 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
High alert before Friday prayers, drone surveillance in sensitive areas
झांसी। कुछ शहरों में पिछले जुमे पर हुए बवाल को देखते हुए पुलिस फोर्स को इस बार पहले से हाई अलर्ट कर दिया गया है। जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। जनपद में कुल 72 स्थान संवेदनशील माने गए हैं। इनमें 37 स्थान महानगर में हैं। यहां बृहस्पतिवार देर-रात से पुलिस बल तैनात कर दिया गया। गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटने के साफ निर्देश दिए गए हैं। उधर, इसके पहले शाम को डीआईजी जोगेंद्र कुमार, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, एसएसपी शिवहरी मीना, सीओ सिटी राजेश राय ने भारी पुलिस फोर्स के साथ पुराने शहर के अधिकांश इलाकों में पैदल मार्च किया। मिर्नवा चौराहे से पैदल मार्च करते हुए पुलिस अफसरों ने मरकजी, ओरछा गेट, मढिया महादेव मंदिर, ओरछा गेट, लक्ष्मी गेट, मुरली मनोहर मंदिर, दतिया गेट बाहर, ईदगाह, नई बस्ती, बिसात खाना, अली गोल, मुकरयाना, चार खंभा, सराय, कसाई मंडी, तलैया, सैंयर गेट, पुरानी पसरट समेत कई इलाकोें का जायजा लिया। पुलिस अफसरों के मुताबिक संवेदनशील इलाकों में देर-रात से ही निगरानी के लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। खुफिया पुलिस को भी इन इलाकों में इनपुट जुटाने के लिए तैनात किया गया है। इन इलाकों की ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। उधर, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं एसएसपी शिवहरी मीना ने विकास भवन सभागार में विभिन्न धर्मगुरुओं के साथ बैठक करके जुमे की नमाज समेत अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।
विज्ञापन

पुलिस की निगहबानी में सोशल मीडिया
शहर का माहौल न बिगड़ने पाए इसके लिए तेज तर्रार पुलिसकर्मियों की तीन टीम बनाकर उनको सोशल मीडिया की निगरानी का काम सौंपा गया है। पुलिस अफसरों का कहना है खुफिया इनपुट के आधार पर कई ग्रुपों के बारे में मालूम चला है। पुलिस इन ग्रुपों की निगरानी कर रही है। अगर इनका इस्तेमाल शहर के शांत माहौल को बिगाड़ने में हुआ तब इनसे कड़ाई से पुलिस निपटेगी। पुलिस व्हाट्सएप, फेसबुक एवं टिवट्र पर निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर वार पुलिस बल की तैनाती की गई है। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है। हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी खुद से समझनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवहरी मीना
एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed