फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Indian Railways HHT machine for help passenger

Indian Railways: अब चलती ट्रेन में कंफर्म हो रही खाली सीट, रोजाना 500 से अधिक यात्रियों को फायदा

Thu, 22 Sep 2022 01:06 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 22 Sep 2022 01:06 AM IST
सार

झांसी मंडल में 386 टीटी को यह मशीनें थमाई जा चुकी। अब एक माह बाद यह मशीनें यात्रियों के लिए मददगार साबित होती दिख रही हैं। चलती ट्रेन में रोजाना कम से कम 500 खाली सीटें कंफर्म हो रही हैं।

विज्ञापन
Indian Railways HHT machine for help passenger
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चलती ट्रेन में भी अब यात्रियों की सीटें कंफर्म हो रही हैं। इसमें यात्रियों की मदद एचएचटी (हैंड होल्डिंग डिवाइस) मशीन कर रही है। इन मशीनों से खाली सीटें रियल टाइम अपटेड हो रहीं हैं। इसका सीधा फायदा यात्रियों को मिल रहा है। झांसी रेल मंडल में रोजाना करीब 500 खाली सीटें कंफर्म हो जाती हैं।

विज्ञापन


गाड़ी छूटने से करीब आधे घंटे पहले चार्ट बन जाता है। इसके बाद चलती ट्रेन पर अगर सीट खाली रहती है तब टीटी मैनुअल तरीके से इसे पहले आरएसी और उसके बाद वेटिंग यात्रियों को सीट देता है लेकिन, यह काम मैनुअल आधारित होने से अधिकांश मामले में टीटी अपनी मनमर्जी चलते थे।
विज्ञापन


इसी मनमर्जी में कई दफा खाली सीट वास्तविक दावेदार के बजाए दूसरे यात्री को थमा देते हैं। इन शिकायतों के बाद रेल महकमे ने पिछले माह प्रयोग के तौर पर टीटी को एचएचटी मशीन उपलब्ध कराया। इसके जरिए टीटी को खाली सीटों का रियल टाइम अपडेट भरना होता है। जैसे ही यह सीट अपडेट होती है, चलती ट्रेन में वेटिंग यात्री का टिकट अपने आप कंफर्म हो जाता है। झांसी मंडल में 386 टीटी को यह मशीनें थमाई जा चुकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब एक माह बाद यह मशीनें यात्रियों के लिए मददगार साबित होती दिख रही हैं। चलती ट्रेन में रोजाना कम से कम 500 खाली सीटें कंफर्म हो रही हैं। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है रियल टाइम अपडेट होने पर यात्री के मोबाइल में कंफर्म सीट हो जाने का मेसेज पहुंच जाता है। इस मशीन का भविष्य में अतिरिक्त किराया, जुर्माना और अन्य शुल्क वसूलने में भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed