फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Heroes of Jhansi will come out with a sword in their hands as a queen in Shaurya Yatra

शौर्य यात्रा में रानी बनकर हाथों में तलवार थामकर निकलेंगी झांसी की वीरांगनाएं

Sat, 13 Nov 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Heroes of Jhansi will come out with a sword in their hands as a queen in Shaurya Yatra
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती अमर उजाला की ओर से इस बार और भी भव्यता से मनाई जाएगी। आयोजनों की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें मौजूद लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन की वजह से इस बार रानी के जन्मदिवस की चर्चा पूरे देश में है। सभी की निगाहें झांसी पर टिकी हुईं हैं। ऐसे में रानी का जन्मदिवस यादगार अंदाज में मनाना हमारी जिम्मेदारी बनती है। जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर निकाली जाने वाली पारंपरिक ‘शौर्य यात्रा’ में झांसी की महिलाएं रानी के रूप में नजर आएंगी। उनके हाथों में तलवारें भी रहेंगी। वीरांगना और उनकी महिला सैनिक टुकड़ी के स्वरूप बग्घी और घोड़ों पर सवार होकर यात्रा में साथ-साथ चलेंगे। बुंदेलखंड की पारंपरिक लोक कला शैली की झलक यात्रा में देखने को मिलेगी। यात्रा समाप्ति के बाद दीपांजलि होगी। यात्रा में समाज के सभी वर्गों को शामिल किया जाएगा। जबकि, अगले दिन 19 नवंबर को जयंती पर महानगर में कई स्थानों पर रानी की याद में दीपांजलि होगी।
विज्ञापन

शौर्य यात्रा में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सभी हाथों में तिरंगा झंडा थामकर रानी का जयघोष करते हुए आगे बढ़ेंगे।
- आशीष उपाध्याय, डायरेक्टर - जिला सहकारी बैंक
शौर्य यात्रा में बुंदेलखंड के लोक कलाकार मौनिया नृत्य करते हुए चलेंगे, जबकि अखाड़े अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। यात्रा में बुंदेली झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

- जुगल किशोर कुशवाहा, अध्यक्ष - अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा
यात्रा में विद्यालयों के बच्चों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। वे रानी और उनके सैनिकों के वेश में यात्रा का हिस्सा बनेंगे। जबकि, इससे पूर्व विद्यालय में अन्य आयोजन भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरविंद ओझा, प्रधानाचार्य - महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज
रानी जयंती पर होने वाले आयोजनों को लेकर युवा खासे उत्साहित हैं। बड़ी संख्या में युवा शौर्य यात्रा का हिस्सा बनेंगे। तिरंगे झंडे थामकर वे आगे बढ़ेंगे।
- पंकज दत्त तिवारी, अध्यक्ष - रुद्र महासेना
रानी की जयंती महिलाओं का खास पर्व है। आयोजनों में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा रहेगी। शौर्य यात्रा का भी बड़ी संख्या में महिलाएं हिस्सा बनेंगी।
- कंचन आहूजा, अध्यक्ष - उद्योग महिला व्यापार मंडल
रानी की जयंती के उपलक्ष्य में 16 नवंबर को पिछोर में बच्चों की ओर से नाटक का मंचन किया जाएगा। शौर्य यात्रा में संस्था की सदस्याएं रानी के वेश में शामिल होंगी।

- वैशाली पुंशी, अध्यक्ष - कोहिनूर आलवेज ब्राइट
शौर्य यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी रहेगी। कोशिश रहेगी कि झांसी के हर क्षेत्र के लोग इसमें प्रतिभाग करें। इसकी तैयारियां जारी हैं।
- डा. फिरोज खान, मेरा भारत सेवा मिशन
यात्रा में कॉलेज के विद्यार्थी 100 फुट लंबा तिरंगा झंडा लेकर चलेंगे। इसके अलावा रानी की जयंती से पूर्व कॉलेज में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- डा. एसके साहू, डायरेक्टर - महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज
रानी की जयंती पर घर-घर में दीपावली की तरह दीप जलें, इसके लिए लगातार महिलाओं से संपर्क किया जा रहा है। सभी आयोजन को लेकर उत्साहित हैं।
- निहारिका श्रीवास्तव, समाजसेवी
रानी की जयंती पर क्लब की ओर से चौराहों पर दीप-मोमबत्तियां जलाई जाएंगी। साथ ही चौराहों पर रंगोलियां बनाकर रानी जयंती पारंपरिक ढंग से मनाई जाएगी।
- ममता यादव, इनरव्हील वीरांगना क्लब
रानी की जयंती की पूर्व संध्या पर हर बार की तरह इस बार भी रानी महल पर दीपांजलि का आयोजन किया जाएगा। रानी को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।
- ऊषा सेन, अध्यक्ष - भारत विकास परिषद मणिकर्णिका महिला शाखा
शौर्य यात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में कोचिंगों में पढ़ने वाले बच्चों की सहभागिता रखी जाएगी। इसके लिए शिक्षकों से लगातार संपर्क किया जा रहा है।
- रितेश साहू, शिक्षक
प्राइवेट टीचर एसोसिएशन से जुड़े सभी शिक्षक शौर्य यात्रा का हिस्सा बनेंगे। शिक्षक अपनी कोचिंग के बच्चों के साथ यात्रा में शामिल होंगे।
- डागौर मोहन सिंह, शिक्षक
जिला ओलंपिक संघ से जुड़े युवा खिलाड़ी शोभा यात्रा में वालंटियर की भूमिका में रहेंगे। यात्रा के दौरान वे यातायात व्यवस्था की भी कमान संभाले रहेंगे।
- प्रशांत मिश्रा, अध्यक्ष - डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed