फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Heritage and greenery every step of the way...the thing about your Jhansi is unique

कदम-कदम पर धरोहरें और हरियाली...अपनी झांसी की बात है निराली

Sat, 18 Jun 2022 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Heritage and greenery every step of the way...the thing about your Jhansi is unique
झांसी। अपना शहर झांसी...इसे लोग महारानी लक्ष्मीबाई की नगरी के नाम से जानते हैं। लेकिन इसकी हर झलक निराली है। झांसी जैसी हरियाली और कदम-कदम पर सम्मोहित करने वाले झरने व कल-कल बहता बेतवा का पानी पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है।
विज्ञापन

यहां रानी का किला देखने हर रोज पर्यटकों की भीड़ लगती है। पास में ही सुंदर महारानी लक्ष्मीबाई पार्क, मैथिलीशरण गुप्त पार्क, वृंदावन लाल वर्मा पार्क, अटल एकता पार्क और पंचतंत्र पार्क की हरियाली झांसी की शोभा बढ़ाती है। महाराजा गंगाधर राव की समाधि और रानी महल के अलावा तमाम ऐतिहासिक धरोहर भी हैं जो शहर की भव्यता को दर्शाती हैं। कई बड़े ताल जैसे कि लक्ष्मी ताल, आंतिया तालाब, पानी वाली धर्मशाला और डैम इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। बरसात के दिनों में पहूज नदी और बेतवा के अलावा पारीछा डैम, सुुकुवां-डुकुवां डैम, बरुआसागर झरना सहित तमाम नजारे देखने वाले होते हैं।
विज्ञापन

वहीं, नारायण बाग के अंदर केवड़े का बाग देखने लायक है। यहां कभी-कभी बड़े-बड़े सांप और अजगर भी दिखते हैं। झांसी से लगे दतिया में मां पीतांबरा और धूमावती माता तो शक्तिपीठ के रूप में प्रसिद्ध हैं। जबकि ओरछा में रामराजा सरकार और यहां के किले व महल देखने हर साल हजारों लोग ओरछा पहुंचते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed