फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hepetisis B treatment will be simple get free medicine

हेपेटाइटिस बी का इलाज हुआ आसान, फ्री में मिलने लगी दवा

Sat, 27 Feb 2021 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Hepetisis B treatment will be simple get free medicine
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में हेपेटाइटिस बी की दवा अब निशुल्क मिलने लगी है। केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज को ट्रीटमेंट सेंटर बनाया है, जो कि मेडिसिन विभाग द्वारा संचालित है।
विज्ञापन

हेपेटाइटिस बी एक संक्रमणकारी रोग है, जो वायरस से होता है और रक्त द्वारा फैलता है। एक अनुमान के मुताबिक भारत में लगभग चार करोड़ आबादी हेपेटाइटिस बी से ग्रसित है। इससे हर साल डेढ़ लाख मरीजों की मौत हो जाती है। हेपेटाइटिस बी की रोकथाम के लिए इसकी वैक्सीन बहुत कारगर है। इसके बावजूद भारत में हेपेटाइटिस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसकी रोकथाम के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज को ट्रीटमेंट सेंटर बनाया है। इसका संचालन मेडिसिन विभाग कर रहा है।
विज्ञापन

ट्रीटमेंट सेंटर के नोडल अधिकारी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. रामबाबू और कंसल्टेंट इंचार्ज डॉ. जकी सिद्दीकी हैं। डॉ. रामबाबू ने बताया कि हेपेटाइटिस बी की प्रमुख दवाओं जैसे की टीनो फोविर व इंटिकावीर जैसी अहम दवा मेडिसिन विभाग में उपलब्ध है। विभाग द्वारा इन दवाओं का कंसल्टेंट की देखरेख में ओपीडी नंबर 138 से निशुल्क वितरण शुरू कर दिया गया है। ऐसे मरीज जिन्हें यह दवा खरीदनी पड़ती है, वह सभी मेडिसिन विभाग की ओपीडी से प्राप्त कर सरकार द्वारा संचालित योजना का लाभ अवश्य उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं बीमारी के कारण
- संक्रमित रक्त के संपर्क में आने से।
- बिना स्टरलाइज की गई सुई के उपयोग से।
- दूसरे के लिए इस्तेमाल या दोबारा उपयोग में ली गई सुई के इस्तेमाल से।
- जिसे हेपेटाइटिस बी का संक्रमण हो, उसके साथ असुरक्षित संबंध रखने से।
- संक्रमण वाली माता से उसके नवजात शिशु में गर्भावस्था या प्रसूति के दौरान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed