फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hepatitis B, C kill 50 every year, 500 liver damage

टीका है जरूरी: हेपेटाइटिस बी, सी से हर साल 50 की जाती जान, 500 का डैमेज होता लिवर, आप इन बातों का रखें ध्यान

Thu, 28 Jul 2022 01:24 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2022 01:24 AM IST
सार

हेपेटाइटिस डी भी रक्त और ई गंदगी के चलते होता है। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओमशंकर चौरसिया ने बताया कि नवजात शिशु के जन्म लेने के 24 घंटे के अंदर हेपेटाइटिस की डोज लगा दी जाती है।

विज्ञापन
Hepatitis B, C kill 50 every year, 500 liver damage
हेपेटाइटिस - फोटो : iStock

विस्तार

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के मॉडल ट्रीटमेंट सेंटर में इलाज कराते-कराते हेपेटाइटिस बी और सी के 50 रोगियों की हर साल जान चली जाती है। जबकि, 500 लोगों का लिवर डैमेज हो जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर वैक्सीन लगवा ली जाए तो 90 फीसदी तक इसके खतरे को कम किया जा सकता है।

विज्ञापन


हेपेटाइटिस की बीमारी पांच प्रकार की होती है, ए, बी, सी, डी और ई। विशेषज्ञों के मुताबिक 30 से 40 फीसदी मरीजों को हेपेटाइटिस ए होता है। इसका कारण गंदा पानी पीना, साफ-सफाई का ध्यान न रखना होता है। ज्यादातर बच्चे इसकी चपेट में आते हैं। वहीं, संक्रमित व्यक्ति का किसी दूसरे में ब्लड, सीरम आदि स्थानांतरित होने से हेपेटाइटिस बी बीमारी हो जाती है। हेपेटाइटिस सी भी संक्रमित रक्त से होता है। हालांकि, ये एंटी वायरल दवाओं से ठीक हो जाता है। इसकी कोई वैक्सीन नहीं है।
विज्ञापन


वहीं, हेपेटाइटिस डी भी रक्त और ई गंदगी के चलते होता है। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओमशंकर चौरसिया ने बताया कि नवजात शिशु के जन्म लेने के 24 घंटे के अंदर हेपेटाइटिस की डोज लगा दी जाती है। फिर छठवें, 10वें और 14वें सप्ताह में भी वैक्सीन लगती है। जिन्होंने अब तक वैक्सीन नहीं लगवाई है, वो तुरंत लगवा लें। टीका लगने से हेपेटाइटिस बीमारी होने की आशंका 90 फीसदी तक कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच से लेकर इलाज तक नि:शुल्क
मेडिकल कॉलेज में बने हेपेटाइटिस के मॉडल ट्रीटमेंट सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. जकी सिद्दीकी ने बताया कि अभी सेंटर में हेपेटाइटिस बी के 196 मरीज पंजीकृत हैं। इनमें 129 का इलाज चल रहा है। वहीं, हेपेटाइटिस सी के 16 मरीजों में 11 का इलाज जारी है। दवाओं से चार रोगी ठीक हो चुके हैं। नेशनल वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम के तहत मेडिकल कॉलेज में मरीजों की नि:शुल्क जांच और इलाज होता है। उन्होंने बताया कि हर साल हेपेटाइटिस बी और सी के 50 मरीजों की जान चली जाती है। जबकि, 500 का लिवर डैमेज हो जाता है।

इन बातों का रखें ध्यान
- खुली निडिल से इंजेक्शन न लगवाएं
- शेविंग करते समय नया ब्लेड उपयोग करें
- दूसरे का टूथ ब्रश और रेजर इस्तेमाल न करें
- परिवार में किसी को ये बीमारी है तो टीका लगवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed