फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Increased demand for medicines due to coronavirus in jhansi

कोरोना वायरस के चलते दवाओें की बढ़ी मांग, लगातार छींक व खांसी आने के बाद अलर्ट हो रहे लोग

Thu, 05 Mar 2020 03:41 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी 
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी  Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 05 Mar 2020 03:41 AM IST
विज्ञापन
Increased demand for medicines due to coronavirus in jhansi
दवाएं

जिले में भी कोरोना वायरस की दहशत नजर आने लगी है। लगातार छींक आने या फिर खांसी के चलते लोगों अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। जिला अस्पताल से लेकर मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन करीब सौ से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। ऐसे में पांच से अधिक दवाओं की मांग बढ़ गई है।

विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते जिले में लोग अलर्ट हो गए हैं। जरा सी खांसी व जुकाम होने पर भी इलाज कराने अस्पताल पहुंच रहे हैं।

आलम यह है कि जिला अस्पताल से लेकर मेडिकल कॉलेज में मरीजों का जमावड़ा लग रहा है। प्रतिदिन करीब सौ से अधिक अतिरिक्त लोग इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। सभी छींक, खांसी व बुखार बता रहे हैं। ऐसे में चिकित्सक उपचार के साथ दवा भी दे रहे हैं। इनमेें पैरासिटामाल, डाइक्लोफेनिक सोडियम, डाइक्लोफेनिक पोटैशियम, आइबूप्रोफेन, सिप्रोफ्लाक्सासीन, एंटीबॉयोटिक, कैफीन एनहाइड्रस, क्लोरोकिन फास्फेट आदि दवाओं की डिमांड तेजी से बढ़ी है। वहीं, अधिकारी भी प्रतिदिन स्टॉक का जायजा ले रहे हैं, ताकि दवाएं कम न पड़ सकें।
विज्ञापन


बढ़ाया जाने लगा स्टॉक
चीन से ही अधिकांश दवाओं का आयात होता है। इनमें खांसी, बुखार, जुकाम, शुगर, बीपी और हार्ट रोग की दवाएं शामिल हैं। आने वाले दिनों में इन दवाओं की किल्लत कभी भी बढ़ सकती है। इसलिए सिविल अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं का स्टॉक बढ़ाया जा रहा है। वहीं, दवाओं का स्टॉक यदि गड़बड़ाया तो दाम भी बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों ने जारी की एडवाइजरी
गले में खरांश, खांसी, सिरदर्द, नाक से पानी बहना और बुखार जैसे लक्षण कोरोना वायरस के हैं। ऐसे लक्षण आने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि शरीर को प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का प्रयोग न करें। मांस-मछली, सी फूड न खाएं और बाहर के खाने से परहेज करें। ताजा खाना पकाकर खाएं। कुछ भी खाने से पहले हाथ जरूर धोएं। खांसते, छीकते समय मुंह ढककर रखें।


कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टरों व स्टाफ को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। दवाओं का स्टॉक भी लगातार जांचा जा रहा है।
-एमसी वर्मा, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed