फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   helth chekup

लंदन से लौटे युवक की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Tue, 24 Mar 2020 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
helth chekup
झांसी। मिशन कंपाउंड निवासी एक युवक लंदन में पढ़ाई करता है। जोकि लंदन से 14 मार्च को भारत में आया था। सोशल मीडिया पर युवक के भारत में लौटने व जांच नहीं किये जाने का मैसेज वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया, तत्काल विभाग व डब्लूएचओ की टीम ने घर पहुंच कर युवक की जांच की। जांच के दौरान युवक के स्वस्थ्य पाए जाने पर विभाग ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य महकमा किसी तरह का जोखिम नहीं ले रहा है। इसकी जांच के लिए विभाग द्वारा कई टीमों का गठन किया गया है। किसी तरह की सूचना मिलने पर विभाग द्वारा गठित की गई टीम द्वारा तुरंत ही मरीज की जांच की जा रही है। ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया में वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग व डब्लूएचओ की टीम ने तुरंत ही घर पहुंच कर युवक की जांच की। जांच के उपरांत मरीज से लंदन से लौटने से लेकर भारत व झांसी पहुंचने तक की जानकारी की गई। मौजूद टीम ने युवक के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। इस दौरान युवक के भीतर किसी भी तरह की बीमारी नहीं पाई गई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने युवक को 14 दिन तक के लिए आईसोलेट करने की सलाह दी।
विज्ञापन

इस संबंध में कोरोना के नोडल अधिकारी एसके कुलश्रेष्ठ ने बताया कि सूचना मिलने पर तुरंत ही टीम को भेजा गया था। जांच के दौरान युवक को स्वस्थ्य पाया गया है। उन्हें 14 दिन तक घर में ही अकेले रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed