फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   helpline number regarding ramzan

दीनी मसलों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
helpline number regarding ramzan
रमजान में तमाम लोग रोजे, सहरी, इफ्तार समेत अन्य मसलों पर मालूमात करते हैं। पहले लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए आने पर उलमा से मिलकर तमाम मसले में उनसे बात कर लेते थे लेकिन लॉकडाउन में मस्जिदों में नमाज नहीं हो रही है। इसलिए उलमा ने लोगों की सहूलियत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। लोग 9454074881 व 8299321614 पर फोनकर मसले की जानकारी कर सकते हैं। महिलाओं के लिए जारी व्हाट्सएप नंबर पर सवाल को लिखकर भेजना होगा। महिलाओं को व्हाट्सएप पर ही जवाब दिया जाएगा। जबकि पुरुष किसी भी वक्त फोन कर जानकारी हासिल कर सकते हैं। मुफ्ती साबिर कासमी ने बताया कि लॉकडाउन होने की स्थिति में शहर की इबादतगाहें बंद हैं। लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं। ऐसे में लोगों की दीनी मसलों की जानकारी देने के लिए हेल्प लाइन नंबर को जारी किया गया है।
विज्ञापन
फितरा की रकम 40 रुपये तय की गई मुफ्ती साबिर कासिम ने बताया इस साल फितरा की रकम चालीस रुपये तय की गई है। ईद की नमाज से पहले इस रकम को अदा करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed