{"_id":"65e2309e6e41b2bbad0382d4","slug":"hello-control-roomthe-paper-has-been-leaked-jhansi-news-c-360-1-jh11002-104068-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: हैलो कंट्रोल रूम... पेपर लीक हो गया है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: हैलो कंट्रोल रूम... पेपर लीक हो गया है
Sat, 02 Mar 2024 01:16 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
- परीक्षा केंद्रों पर भी रखी जा रही नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। हैलो कंट्रोल रूम, टहरौली में पेपर लीक हो गया है। आप किसी को भेजकर जांच कराएं। परीक्षा को निरस्त कराएं। हैलो कंट्रोल रूम, हमारे परीक्षा केंद्र पर बिजली गुल हो गई है। कैमरे काम नहीं कर पा रहे हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में कुछ ऐसे ही फोन इन दिनों आ रहे हैं। परीक्षार्थी जहां कंट्रोल रूम पर फोन करके अपनी समस्याएं बता रहे हैं। वहीं केंद्र व्यवस्थापक भी परीक्षा व्यवस्थाओं में हो रही कमियों के बारे में अफसरों को सूचित कर रहे हैं। इसके अलावा प्रयागराज और लखनऊ से परीक्षा केंद्रों पर की जा रही पड़ताल की जानकारी भी कंट्रोल रूम को दी जा रही है। लगातार आ रहे फोन पर अफसर कार्रवाई भी कर रहे हैं।
-- -- -- -- --
केस नंबर-एक
झूठी निकली पेपर लीक होने की सूचना
यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन कंट्रोल रूम पर फोन आया। फोन करने वाले युवक ने कहा कि टहरौली में इंटर का हिंदी का पेपर लीक हो गया है। सूचना मिलते ही अफसर परीक्षा केंद्रों की ओर दौड़ पड़े। जांच के बाद पाया गया कि पेपर लीक होने की खबर अफवाह है। मामले में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
-- -- -- -- --
केस नंबर दो
विषय संशोधित करने के बाद भी अपडेट नहीं हुआ
कई परीक्षार्थियों ने कंट्रोल रूम पर फोन करके कहा कि उन्होंने विषय परिवर्तन के लिए आवेदन किया था। जिसमें कुछ के अपडेट नहीं हुए। इसके बाद अफसरों ने जांच की और परीक्षार्थियों को बदले हुए विषय के अनुरूप ही परीक्षा दिलवाई गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
केस तीन
आपके विद्यालय के सीसीटीवी के सिग्नल कमजोर हैं
कंट्रोल रूम से हर परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी चेक किए जाते हैं। जिन परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी से जुड़े डीवीआर सिग्नल कमजोर की वजह से चलते नहीं दिखते उन केंद्र व्यवस्थापक को फोन कर तुरंत सही करवाए जाते हैं।
-- -- -- -- -- -
केस नंबर चार
परीक्षा केंद्र की लाइट चली गई
कुछ परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे कनेक्ट नहीं हो रहे थे। केंद्र व्यवस्थापक ने कंट्रोल रूम पर जानकारी दी। जांच में पता चला कि परीक्षा केंद्र पर बिजली नहीं है, इस कारण ऐसा हुआ। कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्र का जनरेटर चालू करवाया गया। फिर सभी कक्ष, स्ट्रांग रूम देखे गए।
-- -- -- -- -- -
केस नंबर पांच
केंद्र में कक्ष-5 में पीछे बैठी छात्राएं बातें कर रही हैं
गुरसराय के एक परीक्षा केंद्र पर दो छात्राएं आपस में बात कर रही थीं। कक्ष निरीक्षक उत्तर पुस्तिका में हस्ताक्षर कर रहे थे। कंट्राेल रूम से केंद्र व्यवस्थापक को फोन करवा कर दोनों को टोका गया, चेतावनी दी गई।
-- -- -- -- -- --
67 परीक्षा केंद्रों पर 46533 दे रहे परीक्षाएं
जिले में 67 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षाएं हो रही हैं। परीक्षा में हाईस्कूल के 24489 और इंटरमीडिएट के 22044 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा केंद्र के हर कक्ष, स्ट्रांग रूम, प्रवेश द्वार आदि की निगरानी कंट्राेल रूम से की जा रही है। कहीं जरा भी हलचल नजर आने पर कंट्रोल रूम में बैठे कर्मचारी संबंधित केंद्रों पर तत्काल फोन कर अलर्ट करते हैं।
-- -- -- -- -- -
वर्जन
परीक्षा केंद्रों पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है। परीक्षार्थी और केंद्र व्यवस्थापक भी यहां सूचनाएं देते हैं। हर सूचना की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाती है। - राजेश कुमार सिंह, डीआईओएस