फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hell skeleton found in the field, woman told about her missing husband

खेत में मिला नरकंकाल, महिला ने अपने लापता पति का बताया

Thu, 01 Sep 2022 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hell skeleton found in the field, woman told about her missing husband
झांसी। गुरसराय थाना इलाके में मंगलवार की देर रात खेत में एक नरकंकाल पड़ा मिला। घटना स्थल के पास पड़े मिले कपड़ों और जूते के आधार पर क्षेत्र की एक महिला ने कंकाल आठ दिन से लापता अपने पति का बताया। नर कंकाल की फोरेंसिक जांच व डीएनए परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार की रात ग्राम भड़ोकर में आयोजित भंडारे में शामिल होने ग्राम बरौरा के कई लोग जा रहे थे। इसी बीच एक व्यक्ति का पैर खेत के किनारे पड़े एक जूते से टकराया। इस पर लोगों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर आसपास देखा तो वहां एक नरकंकाल पड़ा मिला। कंकाल पड़ा देखकर वह सभी लोग घबरा गए। बुधवार की सुबह गांव की महिला सुनीता परिजनों के साथ मौके पर पहुंची। कंकाल के इर्दगिर्द पड़े मिले कपड़े व जूते के आधार पर पहचान करते हुए महिला ने कंकाल उसके पति करन सिंह (45) का बताया। महिला ने बताया कि पति करन सिंह 23 अगस्त की दोपहर तकरीबन दो बजे घर से निकले थे। वे भड़ोकर गांव जाने की बात कहकर गए थे। लेकिन, इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस ने कंकाल के इधर-उधर बिखरे अंगों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ग्रामीणों से पूछताछ की। गुरसराय थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने कहा कि घटना स्थल की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। इसके अलावा कंकाल का डीएनए परीक्षण भी कराया जाएगा। हालांकि, पुलिस का मानना है कि किसी भी शव के कंकाल में तब्दील होने में काफी समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। मैं खुद भी घटनास्थल की जांच करूंगा। अभी पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।
- नैपाल सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed