फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Heavy rain in rural areas, storm disrupted power supply

Jhansi News: ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर हुई बारिश, आंधी से चरमराई विद्युत व्यवस्था

Tue, 06 May 2025 02:09 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 06 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain in rural areas, storm disrupted power supply
मोंठ में तेज बारिश से गल्ला मंडी में रखा गेहूं भीग गया।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ /समथर /पूंछ /एरच /गरौठा / बंगरा / गुरसराय /भदरवारा खुर्द। सोमवार की दोपहर जिले के कई ग्रामीण इलाकों में तेज आंधी चलने के साथ तकरीबन दो घंटे तक झमाझम बारिश भी हुई, जिससे जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया। आंधी की वजह से जगह-जगह फॉल्ट आने की वजह से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई, जिससे लोगों को घंटों पर परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा कई जगहों पर जल भराव की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे आवागमन बाधित बना रहा। हालांकि, मौसम के इस रुख से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
सोमवार को मोंठ कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश से जगह-जगह जल भराव की स्थिति देखने को मिली। तहसील परिसर में भी जल भराव की स्थिति देखने को मिली। कई स्थानों पर पेड़ भी गिरे। लाइनों में फॉल्ट आने की वजह से दोपहर से बिजली गुल रही, जो कई जगहों पर देर रात तक बहाल नहीं हो पाई। कटरा बाजार में एक बंद पड़े जीर्ण-शीर्ण मकान के ऊपरी हिस्सा ढह गया। आम रास्ता होने के कारण आवागमन ज्यादा रहता हैं। गनीमत रही कि उस समय कोई पास से नहीं गुजर रहा था।
विज्ञापन

समथर में भी तेज आंधी के चलने की वजह से जगह-जगह पेड़ टूटकर गिर गए। इसके अलावा घंटों विद्युत आपूर्ति भी बाधित बनी रही।
पूंछ में भी तकरीबन दो घंटे तक बारिश हुई, जिससे जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित बना रहा। बिजली गुल रहने से लोग परेशान रहे।
एरच में तेज तेज आंंधी की वजह से कई पेड़ और खंभे धराशायी हो गए। मोहल्ला मलाहीटोला में आबादी के बीच लगा हाईमास्क पोल गिरकर टंकी से सट गया, जिससे इसके नीचे खेल रहे बच्चे बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जर्जर पोल को हटाकर नया पोल लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरौठा में भी आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त बना रहा। बिजली का खंभा गिरने की वजह से चार घंटे विद्युतापूर्ति ठप बनी रही। स्थानीय कर्मचारियों ने पोल को ठीक कर नगर की विद्युत आपूर्ति सुचारू की। इसके अलावा कई स्थानों पर शादियों के पंडाल हवा में उड़ गए।
बंगरा में भी आंधी-बारिश से लोगों को खूब परेशानी उठानी पड़ी। बंगरा के नौटा में होने जा रहे विशाल महायज्ञ के लिए लगे टेंट, होर्डिंग, बैनर आंधी की चपेट में आ गए। ग्रामीण मुश्किल से उन्हें बचा पाए।
गुरसराय में टीचर्स कॉलोनी बारिश का पानी सड़कों और घरों में भर गया, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था भी चरमराई रही।
भदरवारा खुर्द में आंधी की वजह से कई मकानों पर लगे टिन अड़ गए। शादी समारोहों के टेंट भी धराशायी हो गए। विद्युत लाइनों पर पेड़ टूटकर गिरने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित बनी रही। इसके अलावा सड़कों का आवागमन भी बाधित रहा।


मंडी में खुले में रखा गेहूं भीगा

मोंठ। सोमवार की दोपहर अचानक हुई तेज बारिश की वजह से मोंठ, पूंछ और समथर गल्ला मंडी में खुले में रखा लाखों रुपए का गेहूं भीग गया। मंडियों में जल भराव की स्थिति भी देखने को मिली। मजदूर गेहूं को बारिश से बचाने के प्रयास करते रहे, लेकिन बारिश का क्रम तकरीबन दो घंटे तक बना रहा, जिससे तमाम कोशिशों के बाद भी खुले में रखे गेहूं को भीगने से बचाया नहीं जा सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed