{"_id":"6882a0f1e390453224068abd","slug":"heavy-rain-in-jhansi-and-lalitpur-dams-overflowing-highways-and-railway-tracks-filled-with-water-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-604942-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: झांसी और ललितपुर में झमाझम, उफनाए बांध, हाईवे, रेलवे ट्रैक पर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: झांसी और ललितपुर में झमाझम, उफनाए बांध, हाईवे, रेलवे ट्रैक पर भरा पानी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ललितपुर और झांसी में बृहस्पतिवार को झमाझम बारिश हुई। इससे बांध उफना गए। हाईवे और रेलवे ट्रैक पर भी पानी भर गया। मौसम विभाग ने इस सप्ताह भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
झांसी में सुबह साढ़े पांच बजे से रिमझिम बारिश शुरू हुई जो दोपहर तक जारी रही। दिन भर में लगभग 15 मिलीमीटर बारिश हुई। झांसी में सुकुवा-ढुकुवां, पारीछा, लहचूरा पहाड़ी आदि बांध उफना गए। कई बांधों का गेट खोलकर पानी छोड़ना पड़ा। इसके अलावा झांसी-शिवपुरी हाईवे पर भी पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई।
ललितपुर में भी तेज बरसात हुई। यहां लगभग 40 मिलीमीटर बारिश हुई। ललितपुर में रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर भी पानी भर गया। पंप लगाकर पानी निकाला गया। यहां राजघाट, माताटीला, गोविंदसागर, सजनाम, शहजाद समेत कई बांधों से पानी छोड़ना पड़ा। ललितपुर में बीते एक जून अब तक 734.1 मिलीमीटर बारिश हुई है।
विज्ञापन
26 से 29 तक भारी बारिश के आसार
झांसी। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और उड़ीसा के तटवर्ती क्षेत्र में चक्रवात बना है। ऐसे में 26 से 29 जुलाई तक झांसी और ललितपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार हैं। ब्यूरो