फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   heavy rain effectied rail convays

रेलवे पर भारी पड़ रही मुंबई की बारिश, तीन निरस्त, 14 लेट

Fri, 01 Sep 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Fri, 01 Sep 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
heavy rain effectied  rail convays
railway jhansi news - फोटो : demo pic
झांसी।
विज्ञापन

मुंबई में हो रही झमाझम बारिश रेलवे के लिए आफत बन गई है। मुंबई की ओर आने-जाने वाली तीन ट्रेनें निरस्त हुई और 14 रेलगाड़ियां तीस घंटे तक लेट चल रही हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को सौ से अधिक यात्रियों ने अपने आरक्षण रद कराए तो कई की लिंक ट्रेनें छूट गईं।
रेल प्रशासन ने बृहस्पतिवार को मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस और मुंबई से अमृतसर जाने वाली पठानकोट एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया। इसी तरह नागपुर से मुंबई जाने वाली दूरंतो एक्सप्रेस के आसनगांव और वाशिंद स्टेशनों के बीच पटरी से उतरने की घटना के कारण विशाखापटनम से नईदिल्ली जाने वाली हीराकुंड एक्सप्रेस को रद कर दिया गया। इसके अलावा 14 ट्रेनें लेट चल रही थी।
विज्ञापन

इन ट्रेनों से जाने वाले 100 से अधिक यात्रियों को अपने आरक्षण निरस्त कराने पड़े। वहीं, मुंबई से आने वाले तमाम यात्री झांसी में ट्रेन बदलने के बाद आगे की यात्रा करते हैं। ट्रेनों के लेट चलने से उनकी लिंक ट्रेन भी छूट गई। इस कारण दूसरी ट्रेन में परमिट कराने के लिए यात्रियों की डिप्टी एसएस वाणिज्य के पास भीड़ लगी रही। पूछताछ कार्यालय पर भी मुंबई से आने और जाने वाली ट्रेनों की जानकारी के लिए जमघट लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ट्रेनें लेट
12173 उद्योगनगरी एक्सप्रेस 30 घंटे, 15064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 24 घंटे, 11015 कुशीनगर एक्सप्रेस 23 घंटे, 22110 निजामुद्दीन-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 23 घंटे, 12533 पुष्पक एक्सप्रेस 18 घंटे, 22130 तुलसी एक्सप्रेस 15 घंटे, 12534 पुष्पक एक्सप्रेस 17 घंटे, 19166 साबरमती एक्सप्रेस सात घंटे, 12617 मंगला एक्सप्रेस 10 घंटे, 12176 चंबल एक्सप्रेस सात घंटे, 12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 13 घंटे, 12174 उद्योग नगरी एक्सप्रेस 12 घंटे, 15066 पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस 13 घंटे और 12137 पंजाब मेल 12 घंटे देरी से चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed