फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   heat stroke with loose motion in summer

हीट स्ट्रोक के साथ अब उल्टी, दस्त

Sat, 30 Apr 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Apr 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
झांसी। बढ़ते तापमान के साथ-साथ बीमारियां भी बढ़ रही हैं। हीट स्ट्रोक का कहर अभी थमा भी नहीं है कि अब उल्टी, दस्त ने लोगों के लिए मुसीबत पैदा कर दी है। अस्पतालों में उल्टी, दस्त के मरीज आने शुरू हो गए हैं। इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


अप्रैल महीने में ही सूरज की तपिश सिर चढ़कर बोलने लगी है। पारा 44 डिग्री को छू चुका है। इसके साथ ही बीमारियां भी दस्तक देने लगी हैं। घरों से बाहर निकलने पर लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे थे, अब उन्हें उल्टी, दस्त की भी शिकायत होने लगी है। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में इन बीमारियों से ग्रसित मरीजों की तादाद एक दर्जन से भी अधिक पहुंच गई है। वहीं, दर्जनों मरीज ऐसे हैं, जो प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन


खाना देर तक खुला रखने से पनपने लगते कीटाणु
झांसी। जिला अस्पताल में फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि उल्टी, दस्त से बचाव के लिए लोगों को बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। खाना ज्यादा देर तक खुला रखा रहने से उसमें कीटाणु पनपने लगते हैं। बिजली न होने के कारण लगातार दस घंटे तक फ्रिज बंद रहने से भी गर्मी में खाना खराब हो सकता है। ऐसा खाना नहीं खाना चाहिए। वहीं, सुबह के कटे हुए फलों को भी शाम को नहीं खाना चाहिए। गर्मी से बचाव के लिए शरीर को ढककर ही घरों से बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स..
तुरंत दें ओआरएस का घोल
झांसी। उल्टी, दस्त से पीड़ित मरीज को तुरंत ओआरएस का घोल देना चाहिए। इसके साथ ही हल्की पत्ती वाली चाय भी पिलाई जा सकती है। वहीं, नीबू की शिकंजी भी पी सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed