फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Healthcare services will be available on the Khajuraho Highway.

Jhansi News: खजुराहो हाईवे पर मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Thu, 15 Oct 2026 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Healthcare services will be available on the Khajuraho Highway.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन






लुहारी। एनएचएआई की पहल पर बुधवार को झांसी-खजुराहो हाईवे पर स्थित लुहारी टोल प्लाजा पर प्रोजेक्ट निरामया एंबुलेंस स्वास्थ्य सेवा का शुभारंभ किया गया।


बुंदेलखंड हाईवे प्राइवेट लिमिटेड के कैंप कार्यालय के पास आयोजित कार्यक्रम में एनएचएआई के परियोजना निदेशक संदीप पाटीदार ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एनएचएआई के प्रबंधक तकनीकी रामविलास पटेल और अपोलो टेलीमेडिसिन नेटवर्किंग फाउंडेशन, दिल्ली की वरिष्ठ प्रबंधक स्नेहा झा विशिष्ट अतिथि रहीं। अपोलो हॉस्पिटल और वर्टीस फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से शुरू की गई इस सेवा का उद्देश्य राजमार्ग पर लंबी दूरी तय करने वाले वाहन चालकों तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। योजना के तहत एमबीबीएस डॉक्टर, नर्स और सहयोगी कर्मचारियों की मदद से लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण, प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाइयां निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले वाहन चालकों को समय की कमी के कारण अक्सर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बावजूद उपचार नहीं मिल पाता है। ऐसे लोगों को ध्यान में रखते हुए यह सेवा शुरू की गई है, ताकि जरूरत के समय उन्हें उपचार की सुविधा मिल सके।



इस अवसर पर वाईएस परमार आरई कंसल्टेंट, थाना सकरार के उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार, सीएसआर प्रबंधक फिरोज खान, प्रोजेक्ट मैनेजर सी नाराज, नबील अहमद, केएनटी मुरारी तिवारी, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर संदीप सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित अपोलो हॉस्पिटल के डॉ. मूलचंद प्रजापति, शक्ति नारायण शुक्ला, अजय त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed