फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Health worker running notice

स्वास्थ्य केंद्र कर्मियों को जारी किया गया नोटिस

Sat, 24 Oct 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Health worker running notice
झांसी। प्रेमनगर क्षेत्र स्थित नगरीय प्राथमिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा होने के कारण एक गर्भवती महिला दर्द से कराहती रही। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आते ही कें द्र पर तैनात चिकित्सकों व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

प्रेमनगर इलाके में लगभग एक लाख से अधिक आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ही एक मात्र सहारा है। यहां पर तीन चिकित्सकों सहित कई कर्मचारियों की तैनाती की गई है। केंद्र पर चौबीस घंटे प्रसव की सुविधा को भी मुहैया कराया गया है। बावजूद, चिकित्सक व कर्मचारी दोपहर होते केंद्र पर ताला लगाकर चले जाते हैं। ऐसे में केंद्र पर इलाज कराने के लिए आने वाले लोगों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। केंद्र पर पहुंची एक गर्भवती महिला ताला लगा होने के कारण बृहस्पतिवार को इलाज के अभाव में दर्द से तड़पती रही थी। प्रकरण स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में आते ही कार्रवाई करते हुए केंद्र के स्वास्थ्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ डॉ. जीके निगम ने बताया कि नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा होने का मामला संज्ञान में आया है। कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed