फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Health staff reached Nayakheda, mostly viral patients found

नयाखेड़ा पहुंचा स्वास्थ्य अमला, ज्यादातर वायरल के मरीज मिले

Sat, 16 Oct 2021 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Health staff reached Nayakheda, mostly viral patients found
नया खेड़ा में बुखार से पीड़ित लोगों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। अमर उजाला
झांसी। रक्सा के नयाखेड़ा गांव में शुक्रवार को स्वास्थ्य अमला ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। गांव में शिविर लगाकर सेहत की जांच की। इस दौरान ज्यादातर वायरल के मरीज सामने आए। एक डेंगू का रोगी भी मिला है। इस कारण गांव में लार्वी साइट का छिड़काव भी किया गया। सीएमओ ने टीम को दस दिनों तक लगातार गांव जाकर जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नयाखेड़ा गांव में अमर उजाला की पड़ताल के दौरान 70 फीसदी से ज्यादा लोग बीमार सामने आए थे। ग्रामीणों ने बताया कि 20-20 दिनों तक उन्हें बुखार नहीं उतर रहा है। परिवार के परिवार बीमार पड़े हुए हैं। इससे लोगों में दहशत है और कई लोग सुबह अपने घरों में ताला लगाकर गांव से बाहर चले जाते हैं। शुक्रवार को खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। सीएमओ ने सुबह ही टीम को मौके पर भेज दिया। डॉक्टरों ने गांव में शिविर लगाकर मरीजों की जांच शुरू की। बुखार के मरीजों के डेंगू, मलेरिया के सैंपल भी लिए गए। एक डेंगू का मरीज भी मिला। इस पर गांव में लार्वी साइट का छिड़काव किया गया है। वहीं, गांवों में काफी संख्या में बुखार पीड़ित मरीज मिलने पर सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने निर्देश दिए हैं कि दस दिनों तक टीम गांव में जाकर जांच करे। सीएमओ ने बताया ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला है कि पिछले एक महीने में डेढ़ सौ लोगों को बुखार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed