Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Health News: Changing weather...elderly people need to be careful, heart and brain may face problems.

बदलता मौसम: दिनचर्या में बदलाव जरूरी...उम्रदराज जान लें यह सावधानियां, नहीं तो दिल-दिमाग को हो सकती है दिक्कत

Sun, 12 Oct 2025 02:13 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 12 Oct 2025 02:13 PM IST
सार

तेजी से मौसम करवट ले रहा है। रात से सुबह होने तक तापमान कम रहता है और ठंड लगती है। आने वाले समय में तापमान और गिरेगा। ऐसे में दिनचर्या में बदलाव जरूरी है। 

विज्ञापन
Health News: Changing weather...elderly people need to be careful, heart and brain may face problems.
बदलता मौसम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अब मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। सुबह-शाम सिहरन लग रही है। ऐसे में दिनचर्या में बदलाव जरूरी है। ऐसा न करने से उम्रदराज लोगों को दिल और दिमाग की दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन


ऐसे बढ़ता है एकाएक ब्लड प्रेशर

मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक शर्मा का कहना है कि तेजी से मौसम करवट ले रहा है। रात से सुबह होने तक तापमान कम रहता है और ठंड लगती है। आने वाले समय में तापमान और गिरेगा। ऐसे में दिनचर्या में बदलाव जरूरी है। उम्रदराज लोगों को चाहिए कि वह सुबह की सैर सूरज निकलने के बाद करें। एसी और कूलर के सामने बैठने से बचें। यदि सुबह स्नान करते हैं तो गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। सर्दी बढ़ने पर गर्म कपड़े पहनकर और कानों को ढंककर ही सुबह घर से निकलें क्योंकि शरीर का तापमान 37 डिग्री होता है और बाहर का तापमान कम। ऐसे में ब्लड प्रेशर बढ़ने की एकाएक दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन


ऐसे होता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा

न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कनकने अग्रवाल ने बताया कि दिमाग में हाइपो थैलेमस महत्वपूर्ण काम करता है। यह शरीर का तापमान, भूख, प्यास, नींद व हार्मोन संतुलित रखता है। शारीरिक क्रियाओं को भी नियंत्रित करता है। पिट्यूटरी ग्रंथि को हार्मोन जारी करने का संकेत देता है, जिससे संतुलन बना रहता है। ऐसे में सिर से ठंड लगने अथवा नहाते समय सिर पर पानी डालने से हाइपो थैलेमस का तापमान गिर जाता है। इससे अंगों को संकेत मिलना बंद हो जाता है। दिमाग की नसें सिकुड़ने से ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed