{"_id":"8828110b2dc684f2f7f31fe33a042f01","slug":"health-hindi-news-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ को बंद मिला केंद्र पूरे स्टाफ का वेतन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ को बंद मिला केंद्र पूरे स्टाफ का वेतन काटा
ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। स्वास्थ्य केंद्रों की लापरवाही बरतने की हकीकत मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा किए गए निरीक्षण में सामने आ गई। एक स्वास्थ्य केंद्र में जहां उन्हें ताला बंद मिला, वहीं दूसरे में चिकित्सक नदारद मिले। सीएमओ ने अनुपस्थित मिले स्टाफ का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
जमीनी हकीकत जानने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव सोमवार दोपहर दो बजे निरीक्षण करने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजला पहुंच गए। इस दौरान उन्हें स्वास्थ्य केंद्र के बाहर ताला लटका मिला। इस पर उन्होंने उक्त केंद्र पर तैनात प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित सभी कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
वहीं, सभी से स्पष्टीकरण भी तलब कर लिया गया है। इसके बाद सीएमओ ने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पालर का निरीक्षण किया। यहां भी उन्हें डॉ. मेधारानी एवं डॉ. संतोष कुमार अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने दोनों चिकित्सकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
वहीं, केंद्र में सिटीजन चार्टर नहीं लगा था। सफाई व्यवस्था भी सही नहीं मिलने पर उन्होंने स्टाफ कर्मचारियों से नाराजगी जताई। सीएमओ ने स्टाफ को चिकित्सालय परिसर में पौधरोपण करवाने के भी निर्देश दिए हैं।