फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Headmaster runs car over children, condition of five is critical

Jhansi News: प्रधानाध्यापक ने बच्चों पर चढ़ा दी कार, पांच की हालत गंभीर

Fri, 15 Nov 2024 03:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Headmaster runs car over children, condition of five is critical
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। ग्राम बड़ागांव प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक की लापरवाही से पांच बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रधानाध्यापक अपनी कार को बैक कर रहे थे। इस दौरान गाड़ी आगे बढ़ गई और बच्चे इसकी चपेट में आ गए।


मऊरानीपुर कोतवाली प्रभारी शिवकुमार सिंह राठौर ने बताया कि स्कूल में बाल दिवस को लेकर कार्यक्रम चल रह था। बच्चे परिसर में मौजूद थे। इस दौरान प्रधानाध्यापक पंकज तिवारी गाड़ी को एक जगह खड़ी करना चाह रहे थे। इस दौरान अचानक गाड़ी बैक होने की जगह आगे बढ़ गई और इसकी चपेट में बालक मंशा (11) पुत्री राजेंद्र पाल, डुग्गू (3) पुत्र शैलेंद्र, सुहाना (14) पुत्री बालाराम, अभिलाषा (8) पुत्री सीताराम, प्रियंका (9) पुत्री सीताराम निवासीगण ग्राम बड़ागांव आ कर घायल हो गए। स्कूल में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर सभी को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी इस संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed