फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   He will soon make a film in Bundeli dialect says college comedy and entertainment are a science

राजपाल यादव का खुलासा: बुंदेली बोली में जल्द बनाएंगे फिल्म, बोले-कॉलेज, कॉमेडी और मनोरंजन एक विज्ञान

Thu, 15 Oct 2026 11:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 15 Oct 2026 11:16 PM IST
सार

झांसी में अमर उजाला से हुई खास बातचीत के दौरान फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने अपने अभिनय सफर, जीवन के नजरिए और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनका हर दिन नया होता है और वह हमेशा वर्तमान में जीते हैं।
 

विज्ञापन
He will soon make a film in Bundeli dialect says college comedy and entertainment are a science
अभिनेता राजपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में अमर उजाला से हुई खास बातचीत के दौरान फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने अपने अभिनय सफर, जीवन के नजरिए और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनका हर दिन नया होता है और वह हमेशा वर्तमान में जीते हैं।

विज्ञापन


कला और मनोरंजन पर बात करते हुए राजपाल यादव ने कहा कि कॉमेडी को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। नौ रसों में हास्य को राजा माना गया है, और जिस रचना में हंसी न हो, वह वीभत्स हो जाती है। उन्होंने मनोरंजन को एक विज्ञान बताते हुए खुद को इसका एक समर्पित विद्यार्थी करार दिया।
विज्ञापन


अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में उन्होंने जानकारी दी कि उनकी बुंदेली बोली में भी एक फिल्म बनाने की योजना है। इसकी प्लानिंग कोरोना काल से पहले की गई थी, लेकिन महामारी के कारण तब इसका निर्माण नहीं हो पाया था। अब इस पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनका कोई जोड़ नहीं है। अपने जमाने में वे सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेता रहे हैं। उन्होंने फिल्मों से इतर समाज की भलाई के लिए कई ऐसे सराहनीय काम किए हैं, जिनका उन्होंने कभी प्रचार या जिक्र तक नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed