Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   He confessed to the police that he had murdered his elder brother along with his brother-in-law.

Jhansi News: पुलिस के सामने कुबूला, साले के साथ मिलकर की थी बड़े भाई की हत्या

Sun, 22 Feb 2026 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
He confessed to the police that he had murdered his elder brother along with his brother-in-law.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




झांसी। प्रेमनगर के बिहारीपुरा मोहल्ले में भाई के हाथों भाई के कत्ल मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया। अभी तक हत्यारोपी भाई पुलिस को दूसरी कहानी सुना रहा था लेकिन अब उसने अपने साले तालिब के साथ मिलकर बड़े भाई की हत्या की बात कुबूल कर ली। प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी मसारिक समेत उसकी पत्नी मुस्कान एवं साले तालिब के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। मुस्कान एवं तालिब हत्या के बाद से लापता हैं। पुलिस उनको तलाशने में जुटी है।

बृहस्पतिवार को सनसनीखेज घटनाक्रम में बिहारीपुरा मोहल्ले निवासी मसारिक बेग के अपने बड़े भाई तारिक की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर दिए जाने का मामला उजागर हुआ था। शव को घर के आंगन में ही गड्ढा खोदकर नौ दिन पहले दफना दिया गया था। प्रेमनगर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। 19 फरवरी को इसका पता चला। घर में गड्ढा खोदकर पुलिस ने तारिक की निर्वस्त्र लाश बाहर निकाली। मसारिक को भी पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

बेहद शातिर मसारिक पुलिस को पूछताछ में गुमराह करता रहा। उसने पुलिस को बताया कि 10 फरवरी सुबह चाय पीने के दौरान तारिक के नीचे आने पर विवाद हो गया। गुस्से में आकर कुल्हाड़ी मारकर उसने हत्या कर दी लेकिन, कई सवाल में पुलिस उलझ गई। पुलिस को शक था कि हत्या करके उसके शव को दफना देना अकेले मसारिक के वश की बात नहीं। पुलिस ने जब दोबारा उससे पूछताछ की तब उसने साले तालिब के शामिल होने की बात मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है उसने बताया कि तड़के करीब चार बजे वह तालिब को बुलाकर लाया था। उसने साले के साथ मिलकर हत्या की। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हुई। हालांकि पुलिस प्राॅपर्टी विवाद के चलते हत्या की बात मान रही है। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि मसारिक ने माना है कि हत्या में उसका साला शामिल था। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मुस्कान एवं तालिब की तलाश की जा रही है। उन दोनों के सामने आने पर ही सही बात मालूम चल सकेगी।


इनसेट
मुस्कान, तारिक और मसारिक के कॉल रिकॉर्ड खोलेगी राज
तारिक उसके छोटे भाई मसारिक एवं पत्नी मुस्कान के कॉल रिकॉर्ड भी पुलिस खंगालने में जुटी है। इसके लिए पुलिस ने तीनों के सीडीआर निकाले हैं। पुलिस को उम्मीद है कि सीडीआर घटना के खुलासे तक लेकर जाएगी। पुलिस को शुरू से मसारिक के साले तालिब और मुस्कान की भूमिका पर शक है। दोनों भी घटना के दिन से ही घर से लापता है। उनके मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है।



इनसेट



इन सवालों के जवाब तलाशने में उलझी पुलिस

पुलिस ने पहले के दो सवालों के जवाब तलाश लिए हैं लेकिन, उसके पास अभी भी इन चार सवालों के जवाब नहीं हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि मसाबिक के साले तालिब की गिरफ्तारी के बार ही यह सभी सवालों के जवाब मिल सकेंगे।

- हत्या करने के बाद आखिर उसने अपने बड़े भाई को निर्वस्त्र क्यूं किया, कहीं किसी घृणा में आकर तो उसने वारदात को अंजाम नहीं दी।

- निर्वस्त्र करने के बाद शव के साथ बेकदरी की गई। उसके शरीर पर कटे होने के भी निशान मिले हैं।

- धड़ से सिर को अलग करने की कोशिश क्यूं की गई
- घर में पहले से ही सौ किलो नमक खरीदकर रखा गया था। सामान्य परिवार में इतना नमक खरीदकर रखा नहीं जाता।
कितने दिन पहले उसने प्लानिंग की हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed