फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   hazaria mahadev mandir

हर मन्नत पूरी करते हैं हजारिया महादेव, मांग कर तो देखिए

Thu, 20 Feb 2020 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
hazaria mahadev mandir
पानीवाली धर्मशाला का प्राचीन हजारिया महादेव मंदिर।
झांसी। शहर के पानी वाली धर्मशाला के विशाल शिवालय में विराजमान हजारिया महादेव सभी भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। मंदिर को लेकर कई मान्यताएं भी हैं। इनमें शिव पुराण में वर्णित भगवान शिव के नामों का जाप करने से स्वास्थ्य, सुख समृद्धि की प्राप्ति होना भी है। साथ ही बरसात न होने पर कई बार यहां श्रद्धालुओं द्वारा विशेष रुद्री पाठ भी कराये गए हैं, जिसके बाद झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन

पानी वाली धर्मशाला मंदिर चंदेल काल के दौरान बना था। मान्यता है, कि हजारिया महादेव मंदिर का निर्माण 17 वीं सदी में गोसाईं साधुओं द्वारा करवाया गया था। मंदिर में आज भी प्राचीन भित्ति चित्र नजर आते हैं। साथ ही, शिखर पर भगवान शिव का त्रिशूल और लघु मंदिर मुख्य आकर्षण है। पुजारी राजेंद्र पंडा के अनुसार शिव रात्रि, पवित्र सावन के महीने में हजारों श्रद्धालु भगवान हजारिया महादेव के दर्शन को उमड़ते हैं। त्योहार पर ब्रह्म मुहुर्त से अभिषेक शुरू हो जाएगा। दोपहर बाद भगवान का दूल्हा स्वरूप में आकर्षक श्रृंगार होगा। इसके साथ ही रात्रि में अनुष्ठान भी होंगे।
विज्ञापन

बरात के लिए दिए पीले चावल
झांसी। श्री महाकालेश्वर राजा बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर 21 फरवरी को श्री महाकालेश्वर मंदिर से भव्य बरात निकाली जाएगी। समिति के सदस्यों ने बुधवार को मानिक चौक, बड़ा बाजार, गांधी रोड बाजार में व्यापारियों को पीले चावल व निमंत्रण प्रदान किए और बरात में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस अवसर पर महामंत्री अजीत राय, संजीव शर्मा, रवीश त्रिपाठी, राधे चौबे, राजेश पुरोहित, गिरीश शिवहरे, सिद्ध गोपाल, विष्णु गर्ग, राजेंद्र दीक्षित, चंदू अग्रवाल, रामू बिंदल, ओम प्रकाश साहू, अंकित राय, नरेश डेंगरे आदि मौजूद रहे। बृहस्पतिवार को दोपहर 1 बजे से राजा बाबा का तेल, हल्दी से उबटन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed