फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Have faith in your abilities

Jhansi News: अपनी क्षमताओं पर रखें विश्वास

Tue, 01 Oct 2024 04:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Have faith in your abilities
फोटो-53
विज्ञापन

दीपचंद चौधरी महाविद्यालय में ‘आत्मनिर्भर भारत’ की थीम पर हुई भाषण प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। दीपचंद चौधरी महाविद्यालय में ‘आत्मनिर्भर भारत’ थीम पर भाषण प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने विचार व्यक्त किए। प्रबंधक कमलेश चौधरी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत देश की उभरती शक्तियों का प्रतिनिधित्व करता है।
उन्होंने कहा कि हम अपनी क्षमताओं पर विश्वास करेंगे तभी आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत होगी। डिजिटल क्रांति के माध्यम से आत्मनिर्भरता प्राप्त करना वर्तमान समय की मांग है। प्राचार्य डॉ जेएस तोमर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देखा था यह तभी साकार होगा जब हम शहरों के साथ गांव का विकास करें।
विज्ञापन

छात्र गोविंद ने कहा, पहले हम दूसरे देशों पर आश्रित थे, अब हमारा देश दूसरे देशों को वस्तुएं निर्यात कर रहा है। विद्यार्थी कुमकुम, अलशिफा गौतम, अंशिका, चित्रांशी, राशि बुंदेला, सचिन, भारत राजा, अंजलि मुस्कान, अनामिका, रिचा, आकाश चौबे आदि ने विचार व्यक्त किए। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। प्रदीप चौधरी, प्रवीण चौधरी, गौरव चौधरी, विकास चौधरी, प्रणव चौधरी, डॉ आदित्य, प्रो आदित्य मिश्रा, प्रो बृजेश पटेरिया आदि मौजूद रहे। संचालन प्रो प्रदीप कुमार एवं संस्कृति सोनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

।0000000
फोटो-54
भाषण में सचिंद्र प्रथम, समृद्धि द्वितीय और प्रिंसी तृतीय रहीं
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को ‘आत्मनिर्भर भारत’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। सचिंद्र कुमार प्रथम, समृद्धि पाराशर द्वितीय और प्रिंसी तृतीय स्थान पर रहीं।
प्राचार्य प्रोफेसर ओम प्रकाश शास्त्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना धीरे-धीरे पूरी होती जा रही है। सभी क्षेत्र में भारत प्रगति और उन्नति के शिखर को छूता जा रहा है। खाद्यान्न उत्पादन के क्षेत्र में व्यापार एवं वाणिज्य के क्षेत्र में भारत तेजी से आत्मनिर्भर हुआ है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. सुधाकर उपाध्याय ने कहा कि युवाओं ने परिश्रम एवं विविध ज्ञान अर्जित कर समर्थ भारत का संकल्प पूरा किया है। नोडल अधिकारी डॉ. ओम प्रकाश चौधरी ने स्वयंसेवकों को आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रमों की जानकारी दी। संचालन कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार और आभार कार्यक्रम अधिकारी डॉ वर्षा साहू ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed