फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hatharas kand people protest

हाथरस पर नहीं थमा रोष, पैदल मार्च निकालकर जताया रोष

Sun, 04 Oct 2020 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hatharas kand people protest
हाथरस की बेटी के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर महिलाओं ने कैंडल मार्च किया।
झांसी। हाथरस में दुष्कर्म की घटना को लेकर लोगों में रोष अभी भी बना हुआ है। शनिवार को जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हुए। उप्र सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। निगम गेट पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान लखन लाल, केशव वाल्मीकि, विजय महंत, जीतू, मनोज, अशोक करौसिया, समेत अन्य उपस्थित रहे। उधर, नगर निगम परिसर भगवान वाल्मीकि प्रतिमा के पास कांग्रेस जन एवं वाल्मीकि समाज के लोगों ने आज भी प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष अरविंद कुमार वशिष्ठ ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने राहुल एवं प्रियंका के साथ पुलिसिया दुर्व्यहार की निंदा करते हुए सरकार की भूमिका पर रोष जताया। इस दौरान राजेंद्र रेजा, सफाई यूनियन नेता अशोक प्याल, कांग्रेस नेता मनीराम कुशवाहा, सुंदरलाल, राकेश करोसिया, अमीरचंद, गिरजाशंकर, किशन लाल, संजय पहलवान, शंभूनरवारे, रवि महंत, मोहन, राजीव खरे आदि उपस्थित रहे। बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने बैठक करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान डा.वीके निरंजन, गुलजारीलाल, सुरेश निरंजन, मधुकर, बेनी पटेल, फूलचंद्र सचान, राघवेंद्र, आलोक, संतोष पटेल समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed