फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hatharas kand people protest

हाथरस कांड पर झांसी में नहीं थम रहा गुस्सा, जगह-जगह प्रदर्शन

Sat, 03 Oct 2020 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Hatharas kand people protest
झांसी। हाथरस में दुष्कर्म की घटना को लेकर लोगों में रोष थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को भी झांसी में जगह-जगह घटना के विरोध में प्रदर्शन हुए। विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कचहरी प्रांगण स्थित गांधी उद्यान में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत रखते हुए दोषियों के खिलाफ फांसी की मांग की। जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि सरकार इस मामले को दबाने में जुटी है। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद चंद्रपाल यादव ने कहा प्रदेश की कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी। अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है। पूर्व विधायक रश्मि आर्य ने कहा प्रदेश में महिला सुरक्षित नहीं रह गईं। इस दौरान पूर्व एमएलसी तिलक चंद्र अहिरवार, पूर्व मंत्री अजय सूद, अस्फान, जयप्रकाश आर्य, पप्पू सेठ, दीपाली, अबरार अली, संजय पाल, आरिफ खान, चंद्रप्रकाश मिश्रा, शकील खान, विश्वप्रताप सिंह, सुनीता कुशवाहा, रीना यादव, प्रियंक, अयान, आशीष समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन

उधर, नगर निगम परिसर भगवान वाल्मीकि प्रतिमा के पास कांग्रेस जन एवं वाल्मीकि समाज के लोगों ने भी धरने पर बैठकर घटना को लेकर रोष जताया। इस दौरान सफाई यूनियन नेता अशोक प्याल, कांग्रेस नेता मनीराम कुशवाहा, सुंदरलाल, राकेश करोसिया, अमीरचंद, गिरजाशंकर, किशन लाल, संजय पहलवान, शंभूनरवारे, रवि महंत, मोहन, राजीव खरे आदि ने सरकार के रवैये की निंदा करते हुए मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही। अखिल भारतीय जनसुरक्षा समिति के अध्यक्ष पप्पूराम सहाय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। उधर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी घटना के खिलाफ रोष जताते हुए सरकार के रवैये की निंदा की और धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान शिरोमणि सिंह राजपूत, भगवान दास, रामचरण, गिरिजाकांत, हरचरण, नीरज, हीरालाल, रवींद्र कुमार, श्यामचंद्र समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed