{"_id":"5a639cc44f1c1b8c268b5830","slug":"harmons-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में होगी हार्मोंस की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में होगी हार्मोंस की जांच
Jhansi
Updated Sun, 21 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
medical collage
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में अब सभी प्रकार के हार्मोंस की जांच होगी। इसके बाद मरीजों को एक से दो दिन के अंदर जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। लगभग एक सप्ताह में ये सुविधा शुरू होने की संभावना है।
मौजूदा समय में मेडिकल कॉलेज में हार्मोंस की जांच के लिए सैंपल कलेक्शन किया जाता है। सैंपल को जांच के लिए लखनऊ की आरएमएल लैब में भेजा जाता है। वहां पर जांच होने के बाद तीन-चार दिन बाद रिपोर्ट आती है। अब मेडिकल कॉलेज में ही हार्मोंस की जांच होगी। शासन ने जांच के लिए एक कंपनी से अनुबंध किया है। कंपनी ने कॉलेज में केमी ल्यूमिनासेंस मशीन रखवा दी है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. साधना कौशिक का कहना है कि हार्मोंस की जांच पैथालॉजी में ही होने से एक या दो दिन में रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके बाद तुरंत इलाज शुरू हो सकेगा।
ये सुविधाएं भी
मेडिकल कॉलेज पैथालॉजी में एनीमिया हार्मोन, आयरन हार्मोन, थाइराइड हार्मोन, महिलाओं से संबंधित समेत सभी प्रकार के हार्मोंस की जांच होगी। हालांकि, जांच की दरें अभी निर्धारित नहीं की गई हैं लेकिन मरीजों को काफी कम पैसा खर्च करना पड़ेगा।