{"_id":"5e8e25898ebc3e78dc777d35","slug":"hanuman-pray-jhansi-news-jhs1641888133","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान हनुमान की पूजा कर भक्ति में डूबे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान हनुमान की पूजा कर भक्ति में डूबे भक्त
विज्ञापन
हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान जी के स्वरूप की पूजा करती मसीहागंज की जानवी।
झांसी। महानगर में बुधवार को चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर हनुमान जयंती उत्साह से मनाई गई। लॉकडाउन का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने पर्व को अपने घरों में ही मनाते हुए भगवान की पूजा की। मंदिरों में पुजारियों ने हनुमान लला का अभिषेक, श्रृंगार कर उनकी आरती की। महानगर के लगभग सभी मंदिरों से भगवान के दर्शन श्रद्धालुओं को ऑनलाइन कराए गए। वहीं, श्रद्धालुओं ने संकट हर्ता वीर बजरंग वली से कोरोना वायरस की खात्मे के लिए भी प्रार्थनाएं कीं।
पर्व को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने घरों में तैयारियां कर ली थीं। भक्तों ने घरों में हनुमान जी के चित्र व दिव्य मूर्तियों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए और सुंदर कांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया। घरों में विराजमान हनुमान जी की प्रतिमाओं को सिंदूर चढ़ाकर उनका मोहक श्रृंगार किया गया। इसके बाद शंख, झालरों की ध्वनियों पर जन्मोत्सव की आरती की। जय श्रीराम और वीर बजरंग वली के जयकारे लगाए। इधर, महानगर के सखी के हनुमान मंदिर, बड़ागांव गेट स्थित हनुमान मंदिर, रघुनाथ जी के मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पुजारियों ने अभिषेक, श्रृंगार कर आरती की। लॉकडाउन के कारण मंदिरों में श्रद्धालुओं का प्रवेश नहीं रहा। ऐसे में अधिकांश मंदिरों से श्रद्धालुओं को ऑनलाइन दर्शन पुजारियों ने कराए। इधर, हिंदू जागरण मंच के विभाग महामंत्री विनोद अवस्थी व संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं ने महाबली बजरंग बली की जयंती अपने घरों में मनाते हुए सभी देशवासियों के स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।
इधर हनुमान जयंती पर क्षत्रिय कलचुरी कल्याण कलवार महासंघ एवं युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष अजीत राय, पटेल पुरी, मनोज सेन, रामेश्वर राय ने गायों को चारा खिलाया और घरों पर हनुमान जी की पूजा अर्चना की। त्रिपाठी सदन में रवीश त्रिपाठी, ऋषभ, राजीव त्रिपाठी, रजत, संध्या, पुष्पा आदि ने हनुमान जयंती की पूजा अर्चना की।