फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hanuman ji went to the underworld and killed Ahiravana by uprooting his arm.

Jhansi News: पाताल में जाकर हनुमान जी ने अहिरावण की भुजा उखाड़ किया वध

Sun, 13 Oct 2024 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Hanuman ji went to the underworld and killed Ahiravana by uprooting his arm.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर रामलीला के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के दसवें दिन मेघनाद वध, सुलोचना, सती व अहिरावण वध की लीला का मंचन किया गया।
लीला मंचन में मेघनाद निकुंबला माता के मंदिर में यज्ञ कर रहा था, तभी हनुमान जी वानर सेना के साथ आकर यज्ञ को भंग कर देते हैं, इससे मेघनाद क्रोधित हो जाता है। लक्ष्मण व मेघनाद में भयंकर युद्ध में लक्ष्मण मेघनाद की भुजा और सिर को अलग कर उसका वध कर देते हैं।
विज्ञापन

इधर, जब मेघनाद की पत्नी सुलोचना को पता चलता है कि उसका पति अब इस दुनिया में नहीं रहा तो सुलोचना अपने पति के साथ सती हो जाती है। लंका नरेश रावण पाताल के राजा अहिरावण को मंत्रों के द्वारा आह्वान कर बुलाता है और सारी घटना बताता है। लंका नरेश रावण अहिरावण को आज्ञा देता है कि राम और लक्ष्मण का हरण करके उनकी बलि चढ़ा दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहिरावण विभीषण का रूप रखकर राम दल में प्रवेश करता है, जहां राम दल की सेना विश्राम कर रही थी। अहिरावण मध्य रात्रि में राम लक्ष्मण को उठाकर पाताल में ले जाता है और वहां पर काली माता के लिए राम और लक्ष्मण की बलि चढ़ाने का कार्य शुरू करता है तभी वहां हनुमान जी पहुंच जाते हैं और अहिरावण की भुजा उखाड़ कर वध कर देते हैं। राम लक्ष्मण को वहां से मुक्त कराते हैं यहीं पर लीला के लिए विराम दिया जाता है। इस मौके पर आयोजक महंत गंगादास महाराज, प्रदीप चौबे, मुन्ना लाल जैन, शशि राजा, राजेंद्र बाजपेई, अजय तिवारी नीलू, हरिशंकर साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, निखिल तिवारी, राजू यादव आदि मौजूद रहे।

0000000
रामलीला मंचन में पात्र कलाकार
भगवान श्री गणेश जी की भूमिका में विनय मिश्रा, श्री राम-रुद्र प्रताप, लक्ष्मण-गर्वित तोमर, हनुमान जी- कृष्णकांत तिवारी, अंगद-रोहित चतुर्वेदी, जामवंत-पवन कुमार सुडेले, सुग्रीव-प्रदीप गोस्वामी, रावण-विजयकांत सुडेले, मेघनाद-शुभम कौशिक, विभीषण-जगदीश प्रसाद सुडेले, अहिरावण-शिव शंकर सुडेले, सुलोचना-त्रिवेणी राजा, मंदोदरी-रोहित राजा, गरुण-नत्थू, वानर सेना-विकास कुशवाहा, वरुण, अरुण, अजय, रावण सेना-तरुण रैकवार, शिवा विश्वकर्मा, अंकित राहुल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed