फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hanuman burnt Ravana's Lanka, gave Shri Ram's message to Janaki ji

Jhansi News: हनुमान ने जलाई रावण की लंका, जानकी जी को दिया श्रीराम का संदेश

Thu, 10 Oct 2024 05:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Hanuman burnt Ravana's Lanka, gave Shri Ram's message to Janaki ji
सब हेड - सदर बाजार में लंका दहन एवं बड़ा बाजार में विभीषण शरणागति और अंगद-रावण संवाद का हुआ मंचन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। सदर बाजार की रामलीला में लंका दहन, बड़ा बाजार की रामलीला में विभीषण शरणागति तथा अंगद-रावण संवाद लीला का मंचन हुआ। वहीं, श्रीरामलीला कमेटी सदर बाजार के 100 वर्ष पूर्ण होने पर स्मारिका का विमोचन किया गया।
मंचन में हनुमान जी सीता जी की खोज में समुद्र पार कर लंका पहुंचते हैं। यहां अशोक वाटिका में जानकी जी मिलती है। हनुमान जी जानकी जी को प्रभु श्रीराम का संदेश देते हैं। इसके बाद, हनुमान जी का लंका नरेश रावण के पुत्र मेघनाद से घनघोर युद्ध होता है। हनुमान जी को नागपाश में बांधकर रावण के दरबार में लाया जाता है। हनुमान जी की पूछ में आग लगा दी जाती है। इसके पश्चात, हनुमान जी रावण की सोने की लंका को जला देते हैं।
विज्ञापन

इधर, विभीषण रावण को समझाता है लेकिन रावण क्रोधित हो जाता है। ऐसे में विभीषण प्रभु श्रीराम की शरण में पहुंच जाते हैं। इसके बाद, श्रीराम अंगद को रावण के पास भेजते हैं। जहां रावण से अंगद का संवाद होता है। यहां अंगद का पांव रावण के दरबार में उपस्थित कोई भी योद्धा हिला नहीं पाता है। सदर बाजार में रामलीला मंचन अवसर पर कमेटी की स्मारिका का विमोचन मुख्य अतिथि बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने किया। कार्यवाहक अध्यक्ष नरेंद्र कौशिक, महामंत्री राकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष कोमलचंद्र जैन, विकास खत्री, एनडी सेन, अर्जुन यादव, विजय पटैरिया, रोहित गुप्ता, चंद्रप्रकाश गोस्वामी, राघवेंद्र राय, राजीव चौरसिया, टिंकल जैन आदि रहे। संचालन शांतनु पांडेय ने किया। इधर, बड़ा बाजार में रामलीला पर डा. नवल खुराना, डा. राजकुमार अग्रवाल, जीएल जुनेजा, भरत राय, अरुण द्विवेदी, हरिप्रकाश शर्मा, ओम प्रकाश तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed