फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Half the city and many villages will be without electricity for three hours today

Jhansi News: आधे शहर समेत कई गांवों की आज तीन घंटे नहीं रहेगी बिजली

Sun, 24 Aug 2025 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Half the city and many villages will be without electricity for three hours today
0 हंसारी पावर हाउस पर होगा मेंटेनेंस कार्य, सुबह 7 से 10 तक रहेगी आपूर्ति बाधित
विज्ञापन

0 आपूर्ति बंद रहने से उपभोक्ताओं को होगी परेशानी, बिजली के साथ पेयजल की भी हो सकती है दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
यूं तो शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली पहले से ही उपभोक्ताओं को परेशान किए हुए हैं। आज रविवार को
झांसी। 132 केवी हंसारी पावर हाउस पर मेंटिनेंस कार्य के कारण रविवार को आधे शहर के साथ ही कई गांवों की बिजली सुबह तीन घंटे बंद रहेगी। इससे जलापूर्ति पर भी असर पड़ेगा। अधिशासी अभियंता विनोद जायसवाल ने बताया कि रविवार को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक मरम्मत की वजह से हंसारी पावर हाउस बंद रहेगा। यहां बिजली बंद रहने से हंसारी, बिजौली, हाइडिल, मुन्नालाल पावर हाउस, रानी महल, सीपरी बाजार, बबीना, एमईएस झांसी, बाजना समेत अन्य फीडर पर आपूर्ति नहीं होगी। इन उपकेंद्रों से आधे शहर और कई गांवों की आपूर्ति होती है, जहां बिजली पूरी तरह से ठप रहेगी।

बॉक्स में -

शहर के इन उपकेंद्रों पर बनी रहेगी आपूर्ति
- नंदनपुरा
- जेल चौराहा
- रेल कोच फैक्टरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed