फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Had Babaji come here, he would have changed the name of Baragaon: Akhilesh

बाबाजी यहां आते तो बड़ागांव का नाम बदल देते: अखिलेश

Sat, 04 Dec 2021 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Had Babaji come here, he would have changed the name of Baragaon: Akhilesh
बड़ागांव। शुक्रवार को महंत लक्ष्मणदास कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अच्छा है कि बाबाजी यहां नहीं आए, वरना वे बड़ागांव का भी नाम बदल देते। प्रदेश की मौजूदा सरकार बस नाम और रंग बदलने का काम कर रही है। सरकार ने किसानों को झूठे जुमलों के अलावा और कुछ नहीं दिया।
विज्ञापन

जनसभा स्थल पर सुबह से ही लोगों का जुटना शुरू हो गया था। यहां बुंदेली सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया था। दोपहर में अखिलेश का रथ बड़ागांव पहुंचा। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने किसानों की समस्याओं और बढ़ती हुई महंगाई का जिक्र किया। अखिलेश ने कहा कि आमदनी आधी हो गई है और महंगाई दोगुनी। सरकार को किसानों की चिंता नहीं है। कर्ज माफ हुआ नहीं और खाद मिल नहीं पा रही है। डीजल-पेट्रोल महंगा होता जा रहा है। गरीबों की जेब से पैसा निकालकर अमीरों की तिजोरी भरने का काम किया जा रहा है। खाद की बोरी में भी चोरी हो रही है। सपा सरकार में महिलाओं को दी जाने वाली पेंशन बंद कर दी गई है, लेकिन अब हम तिगुनी पेंशन देने का काम करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत के पूर्व सदस्य वीरेंद्र प्रताप सिंह (वीरू) ने अखिलेश को गदा भेंट किया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह समेत खासी संख्या में सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed