फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gwaliou road factory aria

Jhansi News: ग्वालियर रोड औद्योगिक क्षेत्र की सड़क बंद करने से बंद हो जाएंगे उद्योग

Sat, 07 Jan 2023 09:53 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 09:53 PM IST
विज्ञापन
Gwaliou road factory aria
झांसी। उद्यमियों ने ग्वालियर रोड औद्योगिक क्षेत्र को बचाने की मुहिम शुरू कर दी है। इसके तहत शनिवार को उद्योग विभाग के जरिये प्रदेश के अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त को ज्ञापन भेजा गया। इस दौरान उद्यमियों ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की मुख्य सड़क को बंद किए जाने से यहां संचालित होने वाले उद्योग बंद हो जाएंगे। उन्होंने शासन से औद्योगिक क्षेत्र को बचाने की मांग की।
विज्ञापन

बुंदेलखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव धीरज खुल्लर की अगुवाई में दिए गए ज्ञापन में बताया कि ग्वालियर रोड औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना 1962 में हुई थी। इसका ले-आउट चीफ टाउन प्लानर से अनुमोदित कराया था, जिसमें ग्वालियर रोड से औद्योगिक क्षेत्र के लिए सीधी सड़क का प्रावधान किया गया था। पिछले 60 सालों से यह सड़क औद्योगिक क्षेत्र में आने-जाने का एकमात्र रास्ता है। बावजूद, इसे बंद कर नई घुमावदार लंबी सड़क बनाने की योजना बनाई जा रही है। इस नई सड़क से औद्योगिक क्षेत्र में ट्रक व अन्य भारी वाहनों को आने-जाने में खासी दिक्कत होगी। इससे यहां का कारोबार बंद भी हो सकता है। उद्यमियों ने औद्योगिक विकास आयुक्त से पुरानी सड़क को बंद न किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर उद्यमी हर्ष कोचर, राजा गहोई, सीएस सक्सेना, प्रवीण व्यास, चेतन गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, संजीव गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed